फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student made fake facebook id of her teacher

फटकार पड़ी तो बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, अश्लील कमेंट कर वायरल किया

Fri, 12 Feb 2021 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Student made fake facebook id of her teacher
बाराबंकी के एक कॉलेज की शिक्षिका ने बीकॉम की छात्रा को ऑन लाइन क्लास के दौरान फटकार लगा दी थी। इस पर नाराज छात्रा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शिक्षिका के नाम पर फर्जी आईडी बनाई।
विज्ञापन

दोनों आईडी पर अश्लील कमेंट करने लगी। छात्रा ने शिक्षिका को गालियां भी दीं। कॉल कर उसे बदनाम करने की कोशिश की थी। पीड़िता ने चार महीने पहले गुडंबा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

जिसकी जांच साइबर क्राइम सेल ने शुरू की। इस मामले में बृहस्पतिवार को टीम ने छात्रा को पकड़ लिया। उसे फटकार लगाई और चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया।
प्रभारी निरीक्षक गुडंबा फरीद अहमद के मुताबिक, शिक्षिका ने तहरीर देकर बताया था कि सोशल मीडिया पर किसी ने उसके नाम से फर्जी आईडी बनाई और परिवारीजनों, रिश्तेदारों व परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षिका पर अश्लील कमेंट व गाली-गलौज वाले मेसेज भेजे। परिचितों से जानकारी के बाद ही उसे इसका पता चला।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रकरण की जांच अतिरिक्त निरीक्षक अपराध शिव चरन व साइबर क्राइम सेल के एसआई शिशिर यादव कर रहे थे।
जानकारी जुटाने के बाद आईपी एड्रेस ट्रेस कर बृहस्पतिवार को छात्रा को बाराबंकी से पकड़ लिया और साइबर क्राइम सेल के कार्यालय लाकर पूछताछ की गई।
छात्रा ने बताया कि ऑनलाइन क्लास के दौरान फटकारे जाने के बाद उसने यह करने का कदम उठाया। उसे हिदायत व नोटिस देकर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
छात्रा ने शिक्षिका के ठेकेदार भाई के नाम से भी फर्जी आईडी बनाई थी। इसके पहले भी छात्रा ने एक और शिक्षिका की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील मेसेज व कमेंट किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed