फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student, loan agent and businessman hanged themselves

Lucknow News: छात्र, लोन एजेंट और कारोबारी ने लगाया फंदा

Mon, 28 Apr 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 28 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Student, loan agent and businessman hanged themselves
छात्र, लोन एजेंट और कारोबारी ने लगाया फंदा
लखनऊ। गोमतीनगर के विनयखंड निवासी बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र अनुराग श्रीवास्तव (21) ने शनिवार देर रात फंदा लगा लिया। इसके अलावा सआदतगंज लकड़मंडी निवासी लोन एजेंट अरुण कुमार ने खुदकुशी कर ली। गाजीपुर में मुंशी पुलिया के रहने वाले कारोबारी राजीव श्रीवास्तव (56) ने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


छात्र के एक परिचित ने बताया कि अनुराग केकेसी से पढ़ाई कर रहा था। शनिवार देर रात 12 बजे उनकी मां सुषमा की नींद खुली तो अनुराग पंखे में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। शोर मचने पर पड़ोसी जमा हो गए। अनुराग को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक अनुराग पढ़ाई के कारण कुछ दिनों से काफी डिप्रेशन में थे। पिता राजेश की मृत्यु हो चुकी है। मां सुषमा एलडीए में नौकर करती हैं और परिवार में बड़ा भाई अभिषेक है। गोमतीनगर पुलिस ने अनुराग का मोबाइल कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा लोन एजेंट अरुण के भाई शिवम ने बताया कि शनिवार देर शाम अरुण ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में थे और मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। थोड़ी देर बाद छोटा भाई पारस उन्हें बुलाने गया तो अरुण को रस्सी के सहारे लटका देखा। अरुण चार भाइयों में बड़े थे। निगोहां की युवती से उनकी शादी तय थी। सगाई भी हो चुकी थी और मई में शादी की तिथि तय होने वाली थी। परिजनों ने पुलिस से अरुण की कॉल डिटेल की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राजीव श्रीवास्तव फोटो फ्रेमिंग का काम करते थे। उनकी पत्नी नीरजा निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। मृतक के भतीजे उत्कर्ष ने बताया कि चाचा राजीव का व्यापार में नुकसान हो गया था। इस कारण वह परेशान रहते थे। शनिवार दोपहर चाची स्कूल से घर पहुंचीं तो चाचा को पंखे में साड़ी के सहारे लटका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed