{"_id":"57f4df894f1c1b9b0626fd03","slug":"student-leader-of-allahabad-university-died-in-car-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुल की रेलिंग से भिड़ी कार, दो मरे, नौ जख्मी, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की रेलिंग से भिड़ी कार, दो मरे, नौ जख्मी, तस्वीरें
Thu, 06 Oct 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
Updated Thu, 06 Oct 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जगतपुर (रायबरेली)। जगतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर जिंगना गांव के पास अनियंत्रित होकर कार (पजेरो) बाइक और साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए गंग नहर पुल की रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में कार पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गये।
2 of 8
मरने वालों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के सांस्कृतिक मंत्री मनीष सैनी (26) व लखनऊ निवासी छात्र अंकित पांडेय शामिल हैं। घायलों में यूनिवर्सिटी के ही छात्र संघ उपाध्यक्ष आदिल हमजा समेत छह छात्र शामिल हैं। जबकि एक साइकिल और दो बाइक सवार भी घायल हुए हैं।
3 of 8
यह हादसा उस समय हुआ, जब सभी छात्र छात्र संघ चुनाव में मिली विजय पर मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल छात्रों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
एकलौता बेटा था अंकित, सरप्राइज देने आ रहा था लखनऊ
रायबरेली में सड़क हादसे में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के ज्वाइंट सेक्रेटरी के साथ जान गंवाने वाला गोमतीनगर के विरामखंड निवासी अंकित पांडेय अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था। वह परिवारीजनों को सरप्राइज देने के लिए ही दोस्तों के साथ घर आ रहा था। उसकी मौत की खबर जैसे ही परिवारीजनों को मिली, कोहराम मच गया। मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिवारीजन रायबरेली से देर रात पोस्टमार्टम के बाद अंकित का शव रायबरेली के जायस स्थित पैतृक निवास ले गये।
विज्ञापन
5 of 8
अंकित के पिता डॉ. एसएन पांडेय हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। घर पर छोटी बहन के अलावा मां विजयश्री हैं। पिता ने बताया कि अंकित इलाहाबाद में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। बीते सप्ताह उसने मां से फोन पर बात की और 3 अक्तूबर को लखनऊ आने के लिए कहा था। हालांकि, किसी वजह से वह घर नहीं आ सका। बुधवार को वह दोस्तों के साथ बिना बताए लखनऊ के लिए निकल पड़ा। पिता ने कहा कि उसके दोस्तों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलना था। वह भी सीएम से मिलने के बाद घर आने वाला था। अगर उन्हें मालूम होता कि अंकित अपने दोस्तों के साथ कार से घर आ रहा है तो वह कभी सहमति नहीं देते।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।