नकल करते रंगे हाथ पकड़ा तो कूद गया तीसरी मंजिल से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कृति पब्लिक स्कूल में नकल से रोकने पर एक छात्र तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। गंभीर हालत में उसे स्कूल प्रबंधन और क्लास के छात्रों ने मोहद्दीपुर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। छात्र को क्लास टीचर ने मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ लिया था।
तिवारीपुर क्षेत्र के सूरजकुंड निवासी देवमुनि सिंह गगहा थाने में सिपाही हैं। होली पर उनकी ड्यूटी शहर में लगी हुई है। उनका बेटा अनुराग (15) खोराबार क्षेत्र के संस्कृति पब्लिक स्कूल रानीडीहा में कक्षा 11 का कॉमर्स का छात्र है।
बुधवार को अर्थशास्त्र की परीक्षा थी। सुबह दस बजे परीक्षा शुरू होने के बाद अनुराग अपने मोबाइल फोन निकालकर नकल कर रहा था। क्लास टीचर रागिनी सिंह ने अनुराग को पकड़ लिया और उसकी कॉपी जमा करवाकर क्लास से बाहर खड़ा कर दिया।
टीचर्स ने नहीं सुनी उसकी गुहार
क्लास के दूसरे छात्रों ने बताया कि अनुराग ने अपनी गलती मान ली थी और टीचर से परीक्षा देने से न रोकने की गुहार लगा रहा था। इसी दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य राजी राजेश पहुंच गईं। उन्होंने भी अनुराग को परीक्षा नहीं देने का निर्देश दिया।
इससे आहत होकर अनुराग स्कूल की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन और साथ पढ़ने वाले छात्र उसे मोहद्दीपुर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए और इसकी जानकारी पिता देवमुनि सिंह को दी।
प्रधानाचार्य राजी राजेश कहती हैं कि अनुराग मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा गया था। इस पर टीचर ने उसे क्लास रूम से बाहर खड़ा कर दिया था। अचानक वह तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। सीसीटीवी कैमरे में सभी कुछ रिकॉर्ड है।
वहीं टीचर रागिनी सिंह का कहना है कि क्लास से बाहर करने के बाद अनुराग प्रधानाचार्य से बातचीत कर रहा था। अचानक उसने धमकी दी कि वह कूद जाएगा। उसे समझाया जा रहा था लेकिन वह कूद गया। उसे बचाने का प्रयास किया गया था।