फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student injured in a fight dies, case of culpable homicide filed

Lucknow News: मारपीट में घायल छात्र की मौत, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Mon, 17 Mar 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 17 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Student injured in a fight dies, case of culpable homicide filed
अनिकेत (फाइल फोटो)।
बख्शी का तालाब। होली के दिन 14 मार्च को सैरपुर के टंटापुरवा गांव में दिलीप और रामअवध के पक्ष के बीच हुई मारपीट में घायल स्नातक के छात्र अनिकेत (20) की रविवार सुबह ट्राॅमा सेंटर में मौत हो गई। इस मामले में पहले से दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। अब छात्र की मौत के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


एसीपी बीकेटी अमोल मुरुकुट ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे टंटापुरवा गांव में होली के रंग को लेकर दिलीप और रामअवध के बीच मारपीट व हंगामा हुआ था। रामअवध का आरोप है कि, रामसेवक, दिलीप यादव, सियाराम, नीरज, आनंद, अनिकेत को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। इसमें अनिकेत, अमन, आदर्श, शिवम व पवन घायल हो गए थे।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष दिलीप यादव का आरोप है कि राम अवध, राम बख्श, राम सागर, अनिकेत यादव, अमित यादव और अमन यादव मिलकर राम सेवक व सियाराम को पीट रहे थे। दोनों घायल हो गए। घायल अनिकेत को गंभीर चोट आई थी। उनको ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया। पुलिस की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। एसीपी ने बताया कि अनिकेत की मौत के बाद केस में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


मारपीट की खबर पाकर पहुंचा था अनिकेत
रामअवध के भतीजे अनिकेत के पिता राजेश यादव दूध का काम करते है। उनका बड़ा बेटा शुभम प्राइवेट जाॅब करते हैं। घटना के बाद अनिकेत मौके पर नहीं था। खबर पाकर वह मौके पर पहुंचे थे। मारपीट के दौरान घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed