फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student harrasment in school

छात्र को डंडे से पीटा,फिर स्कूल में बनाया बंधक

Wed, 29 Jul 2015 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,सुल्तानपुर Updated Wed, 29 Jul 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन
student harrasment in school

विज्ञापन

यूपी के सुल्तानपुर के एक स्कूल में अध्यापकों द्वारा एक वहशी कारनामा किया गया। शहर के केएनआईसीई विद्यालय के एक छात्र की शिक्षक ने न सिर्फ डंडे से पिटाई की बल्कि उसे कार्यालय में एक अन्य शिक्षक की मदद से बंधक बनाए रखा।

पीड़ित छात्र के पिता ने आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के शाहगंज निवासी गया प्रसाद अग्रहरि का बेटा तनिष्क अग्रहरि शहर के केएनआईसीई विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र है। सोमवार को तनिष्क विद्यालय पढ़ने गया था। विद्यालय में पांचवां घंटा चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लास रूम में मौजूद शिक्षक मनोज ने तनिष्क को कुर्सी पर खड़ा कराकर थप्पड़ और डंडे से पिटाई शुरू कर दी। शिक्षक का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। तनिष्क को क्लाम रूम से खींचकर अपने कार्यालय में ले गए और शिक्षक प्रवीन के सहयोग से उसे बंधक बना लिया।

दो घंटे बनाए रखा बंधक

student harrasment in school

करीब दो घंटे बाद दोनों शिक्षकों ने उसे धूप में खड़ा करा दिया। छुट्टी होने के बाद तनिष्क को किसी तरह विद्यालय के अन्य छात्रों ने घर पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल छात्र को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

मंगलवार की सुबह छात्र के पिता गया प्रसाद अग्रहरि ने शिक्षक मनोज व प्रवीन के खिलाफ कोतवाली नगर में छात्र की पिटाई, बंधक बनाने और गाली-गलौज करने की तहरीर दी।

इस बाबत नगर कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया है। उन्हें तहरीर मिली है। आरोपी शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इस बाबत केएनआईसीई के प्रधानाचार्य आरबी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में है। अभिभावक ने उन्हें छात्र की पिटाई से अवगत कराया है। शिक्षकों को छात्र की पिटाई नहीं करनी थी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed