फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student fall down in drain when taking selfie

दोस्तों के साथ जंगल में गया था पिकनिक मनाने, सेल्फी लेते वक्त उफनाए नाले में गिरकर डूबा छात्र

Thu, 01 Jul 2021 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
student fall down in drain when taking selfie
इंदिरा नगर के जंगल में पिकनिक मनाने गए डूबने वाले मानव के दोस्त। - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र के जंगल में बुधवार शाम दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया एक छात्र सेल्फी लेते वक्त उफनाए नाले में गिरकर डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मदद के लिए एसडीआरएफ टीम बुलाकर रेस्क्यू शुरू कराया मगर देर रात तक नाले से छात्र को ढूंढा नहीं जा सका।
विज्ञापन

महानगर में छन्नीलाल चौराहे के पास रहने वाले मनोज वर्मा का बेटा मानव (18) बुधवार दोपहर कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था। शाम को वह चार दोस्तों संग पिकनिक मनाने के लिए गुडंबा इलाके के जंगल में चला गया। जहां देर शाम सभी दोस्त उफनाए नाले के किनारे सेल्फी लेने लगे। इसी बीच संतुलन बिगड़ने से मानव नाले में गिरकर डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाया मगर आसपास कोई नहीं था जिससे मदद मिलती। इस पर दोस्तों ने पुलिस को फोन किया। कुछ देर में ही गुडंबा इंस्पेक्टर फरीद अहमद मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

नाले में पानी अधिक होने के चलते तुरंत एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। नाले के किनारे लाइट आदि की व्यवस्था करके एसडीआरएफ के गोताखोरों ने मानव की तलाश शुरू की। मगर कई घंटे मशक्कत के बाद भी वह नाले में नहीं मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि अब सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी। वहीं, हादसे से मानव के परिजनों मेें कोहराम मचा है। परिवारीजन, रिश्तेदार व तमाम परिचित देर रात तक नाले के किनारे जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed