फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student dies due to electric shock in Banthra

Lucknow News: बंथरा में करंट से छात्रा की मौत

Mon, 04 Aug 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Student dies due to electric shock in Banthra
सरोजनीनगर। बंथरा थानाक्षेत्र में रविवार को करंट की चपेट में आकर कक्षा सात की 12 वर्षीया छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन

बंथरा के गढ़ी चुनौटी निवासी सत्येंद्र गौतम मजदूरी करते हैं। वह रविवार को काम पर चले गए थे, जबकि पत्नी सीमा नौ वर्षीय छोटे बेटे को लेकर खेत चली गई थीं। बड़ा बेटा भी रोज की तरह एक दुकान पर काम करने चला गया था। घर पर सत्येंद्र की 12 वर्षीय बेटी पलक अकेली थी। रविवार दोपहर करीब दो बजे नहाने के बाद वह छत पर कपड़ा सुखाने गई थी, तभी वहां लगे बल्ब के तार की चपेट में आकर वह झुलस गई। इसी बीच खेत से लौटा उसका छोटा भाई घर पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। उसने बगल में पड़ोसियों से छत पर जाकर दरवाजा खुलवाने को कहा। जब पड़ोसी छत पर गए तो पलक करंट से झुलसी पड़ी थी। पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना देने के साथ आननफानन उसे सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया तो मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed