फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student died in road accident.

पिकप की लापरवाही से मासूम को मिली दर्दनाक मौत

Thu, 04 Dec 2014 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Thu, 04 Dec 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
student died in road accident.

लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित गोसाईगंज बाजार में बुधवार की सुबह स्कूल जा रहे एक मासूम छात्र को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। दुर्घटना में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना से आक्रोशित लोगों ने गोसाईगंज बाजार बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और बाजार में सुल्तानपुर डिपो की तीन बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब पांच घंटे तक चले प्रदर्शन से राहगीरों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह का छोटा बेटा अभय प्रताप सिंह (6) इसी थाना क्षेत्र के जोलीमीरगंज गांव में मामा वीर सिंह के घर पर रहकर पढ़ाई करता था। अभय प्रताप क्षेत्र के गोसाईगंज बाजार में स्थित वर्ड पब्लिक स्कूल में एलकेजी का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अभय पैदल ही स्कूल जा रहा था। अभय स्कूल के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार पिकअप उसे रौंदते हुए सुल्तानपुर की तरफ निकल गई।

दुर्घटना में अभय की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत से आक्रोशित गोसाईगंज बाजार वासियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद करके शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

गुस्साए लोगों ने की पत्थरबाजी

student died in road accident.

प्रदर्शन की सूचना के बाद पहुंचे एसओ गोसाईगंज वीरेंद्र प्रताप यादव को लोगों ने पिकअप का नंबर बताया। एसओ ने दावा किया कि उस नंबर के वाहन को कोतवाली नगर पुलिस ने पकड़ लिया है।

जब गोसाईगंज बाजार वालों ने कोतवाली नगर में संपर्क किया तो पता चला कि कोई पिकअप नहीं पकड़ी गई है। जिस वाहन का नंबर एसओ बता रहे हैं वह किसी बस का है।

इससे लोगों में गुस्सा बढ़ गया। देखते ही देखते लोगों ने मार्ग से गुजर रही सुल्तानपुर डिपो की तीन बसों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। गुस्साए लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में तीन बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया।  

सिटी मजिस्ट्रेट ने लोगों को आश्वस्त किया कि ब्रेकर तत्काल बनाया जाएगा, जबकि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मांग की जाएगी। करीब पांच घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद दोपहर करीब एक बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed