फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student died in accident

ट्रक में फंसकर घिसटी बाइक, छात्र की मौत

Mon, 07 Dec 2020 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
student died in accident
मड़ियांव में रविवार दोपहर 19 वर्षीय छात्र विजय गुप्ता की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक में फंसकर बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। बुरी तरह से घायल विजय की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि विजय के पिता गंगाराम गुप्ता शादी-ब्याज में कैटरिंग का काम करते हैं। रविवार दोपहर विजय अपने दोस्त से मिलने बाइक से दुबग्गा गया था। वहां से लौटते वक्त यादव चौराहा के पास पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक में फंसकर उसकी बाइक दूर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन

राहगीरों ने देखकर ट्रक को रुकवाया तो चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने राहगीरों की मदद से लहूलुहान विजय को अस्पताल भेजा जहां उसने दम तोड़ दिया। विजय के छोटे भाई हर्षित ने बताया कि वह इंटर की परीक्षा पास करके बीए में दाखिले की तैयारी कर रहा था। उसकी मौत की खबर से मां रीता बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed