फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student committed suicide In Lucknow two people including women committed suicide

फंदे से लटका मिला छात्र: पत्नी से झगड़कर युवक ने दी जान; मृतक आश्रित में नहीं मिली नौकरी महिला ने किया सुसाइड

Sun, 08 Dec 2024 09:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 09:41 AM IST
सार

राजधानी में छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पत्नी से झगड़कर युवक ने अपनी जान दे दी। इसके अलावा मृतक आश्रित में नौकरी नहीं मिली तो परेशान महिला ने सुसाइड कर लिया। 

विज्ञापन
student committed suicide In Lucknow two people including women committed suicide
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में चिनहट थाना क्षेत्र में छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घरवालों ने देखा तो रोना बिलखना शुरू हो गया। इसके अलावा काकोरी और महानगर में महिला सहित दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


मऊ के चिरैयाकोट असलपुर के रहने वाले सचिन कुमार (22) चिनहट के आदर्श नगर कमता में पिता अशोक कुमार के साथ किराये के मकान में रहते थे। अशोक लोहिया अस्पताल में वार्ड बॉय हैं। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर गए थे। सचिन घर पर अकेला थे। शाम को लौटे तो दरवाजा बंद था। 
विज्ञापन


लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो कमरे में पंखे में गमछे के सहारे सचिन को लटका देखा। बेटा मऊ के विश्वविद्यालय से बीए फाइनल ईयर का छात्र था। यहां एक होटल में काम करता था। कुछ समय पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। उसका मोबाइल नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी

वहीं, काकोरी स्थित जेहटा के रहने वाले मुन्ना गुप्ता (38) मजदूरी करते थे। उनके बेटे अंश ने बताया कि शुक्रवार को मौसी के बेटे की पीजीआई इलाके के भानखेड़ा में शादी थी। परिवार के सभी लोग शादी में गए थे। शनिवार शाम लौटते समय पिता ने रास्ते में ठेके पर शराब पी। घर पहुंचने पर पिता और मां पुष्पा में जमकर झगड़ा हुआ। आहत होकर पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

मृतक आश्रित में नौकरी न मिलने से परेशान महिला ने जान दी

महानगर स्थित पीएसी-35 बटालियन सर्वेंट सी-21 क्वार्टर की रहने वाली शारदा देवी (46) के पति कामराज की 2017 में मृत्यु हो गई थी, वह पीएससी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। बेटे विशाल ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह टहलने गया था। 



बहन ने कॉल कर बताया कि मां फोन नहीं उठा रही हैं। वह कमरे पर पहुंचे और लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो शारदा फंदे से लटकी मिलीं। ट्रॉमा में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। विशाल का कहना है कि पिता की मौत के बाद मां ने मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी के लिए कागजात लगाए थे, पर नौकरी नहीं मिल पाई। इस वजह से तनाव में थीं। उन्हें पेंशन मिल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed