फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student collided with pole, died due to electrocution

Lucknow News: पोल से टकराया छात्र, करंट लगने से मौत

Fri, 14 Jul 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 14 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Student collided with pole, died due to electrocution
कीचड़ में फिसल गया था पैर, खंभे में उतर आया था करंट
विज्ञापन


डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में करंट लगने से एक छात्र की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे बाबा मजरे कठगर गांव निवासी रामानंद का 18 वर्षीय बेटा अंकुश पाल न्यू आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज मुराई बाग में कक्षा 12वीं का छात्र था। बुधवार शाम वह घर से पैदल टहलने के लिए कठगर चौराहा की तरफ निकला था। कीचड़ की वजह से उसका पैर फिसल गया और पास ही में लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर वह झुलस गया। मौके पर ही अंकुश की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही के चलते बेटे की जान जाने का आरोप लगाया। कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि करंट लगने से छात्र की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed