फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student accused of blaming Chinmayanand

पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा बयान से मुकरी

Wed, 14 Oct 2020 08:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Oct 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
Student accused of blaming Chinmayanand
पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद उर्फ  कृष्णपाल सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एलएलएम की छात्रा अपने बयान से मुकर गई है। छात्रा के आरोपों से मुकरने से अभियोजन ने उसे पक्षद्रोही घोषित करते हुए अदालत में उसके खिलाफ  धारा 340 के तहत झूठा बयान देने के आरोप में मुकदमा चलाने की अर्जी दाखिल की है।

विज्ञापन


एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने अभियोजन की इस अर्जी को दर्ज करने के साथ ही इसकी प्रति पीड़िता व अभियुक्त को देने के आदेश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि वह अभियोजन की अर्जी पर अपना जवाब दाखिल करें। मामले की अगली सुनवाई 15 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन


सरकारी वकील अभय त्रिपाठी की ओर से छात्रा के खिलाफ धारा 340 के तहत दी गई अर्जी में कहा गया है कि 5 सितंबर-2019 को छात्रा ने खुद नई दिल्ली के थाना लोधी कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसे पीड़िता के पिता द्वारा शाहजहांपुर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के साथ जोड़  दिया गया था। इसके बाद एसआईटी ने पीड़िता का बयान दर्ज किया था। इसके बाद शाहजहांपुर में  मजिस्ट्रेट के सामने उसका कलमबंद  बयान दर्ज हुआ था। इन दोनों बयानों में छात्रा ने घटना को सही बताया था। लेकिन बीते नौ अक्तूबर को कोर्ट में इस मामले की गवाही में उसने जान-बूझकर अपना बयान बदल दिया है। इसने अभियुक्त के साथ समझौता कर लिया है। लिहाजा इसके खिलाफ  सीआरपीसी की धारा 340 के तहत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
27 अगस्त 2019 को छात्रा के पिता ने थाना कोतवाली, शाहजहांपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पुत्री एलएलएम कर रही है और कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी। 23 अगस्त से उसका मोबाइल बंद है। उसका फेसबुक वीडियो देखा जिसमें स्वामी चिन्मयानंद व कुछ अन्य लोग उसका व अन्य लड़कियों का शारीरिक शोषण व दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वादी ने कहा की उसकी पुत्री को गायब कर दिया है। वादी के मुताबिक जब उसने स्वामी चिन्मयानंद से मोबाइल पर संपर्क किया तो सीधे मुंह बात नहीं की और मोबाइल बंद कर लिया। उनकी पुत्री के कमरे में ताला बंद है। वीडियो को साक्ष्य होने की बात कही गई। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया की मुल्जिमान राजनीतिक व सत्ता पक्ष के दंबग व गुंडा किस्म के लोग हैं, वे साक्ष्य से छेड़छाड़ कर सकते हैं। लिहाजा उसका कमरा वीडियो व मीडिया के सामने सील किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed