फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stubble was burned in the fields, leaving the population coughing.

Lucknow News: खेत में जला दी पराली, खांसती रही आबादी

Mon, 17 Nov 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Stubble was burned in the fields, leaving the population coughing.
किसान पथ के चिलौली अंडरपास के नजदीक खेत में जलती पराली।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी क्षेत्र में किसान पथ स्थित चिलौली अंडरपास के पास रविवार रात करीब 8 बजे सर्विस लेन के किनारे खेत में पराली जलती दिखाई दी। आग की लपटें उठती देख राहगीरों और आसपास के लोगों ने तहसील प्रशासन को सूचना दी। पराली जलने से इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में प्रदूषण की चिंता और नाराजगी बढ़ गई। लोगों ने कहा कि पहले से बढ़ रहे वायु प्रदूषण के बीच पराली जलाना हालात को और खराब कर सकता है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि पराली जलाने की कोई सूचना नहीं मिली है। मौके पर पुलिस टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। सदर तहसील के कानूनगो राजेश सिंह ने बताया कि पराली जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। किसानों को इसके लिए लगातार आठ वर्ष से जागरूक भी किया जा रहा। यदि ऐसा हुआ है तो क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी, रिपोर्ट के आधार पर संबंधित किसान के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

किसान पथ के चिलौली अंडरपास के नजदीक खेत में जलती पराली। 

किसान पथ के चिलौली अंडरपास के नजदीक खेत में जलती पराली। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed