फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   struggle between two groups, two bikes fired

डालीगंज पुल के पास दो गुटों में खूनी संघर्ष, दो बाइकें फूंकीं

Fri, 22 Jan 2021 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
struggle between two groups, two bikes fired
लखनऊ। हसनगंज के डालीगंज स्थित अग्रसेन घाट के पास बृहस्पतिवार दोपहर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दो बाइकें फूंक दी गईं। दोनों गुटों के संघर्ष के दौरान आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

हसनगंज के बाग शाहजी बाग निवासी राहुल के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर को वह डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अग्रसेन घाट पर देखा कि उनकेदोस्त पप्पू गुप्ता, अनिल गुप्ता, चंद्रप्रकाश साहू और करन दीक्षित पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। राहुल दोस्तों पर हमला होता देख वहां रुक गए। वह बीच-बचाव करने पहुंच गए। इसी बीच हमलावरों ने उन पर भी हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से लैस हमलावरों ने पांचों की जमकर पिटाई की। पांचों चोटिल हो गए। इसी बीच हमलावरों ने उनकी बाइक व स्कूटी में आग लगा दी। दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। वहीं आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौकेपर जब पुलिस पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों वाहनों पर पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दो दिन से चल रहा था विवाद
अग्रसेन घाट केआसपास नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, चंद्रप्रकाश साहू और आकाश उर्फ काला पहाड़ के बीच दो दिन से विवाद चल रहा था। दोनों ने एक दूसरे को देखने की धमकी दी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह दोनों गुट यहां नशेबाजी करने अक्सर आते हैं। इसी नशेबाजी और रुपये की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। इस बात की पुष्टि भी पुलिस कर रही है कि दोनों के बीच दो दिन से विवाद चल रहा है। जिसमें रुपये का लेनदेन सामने आया है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांजा व नशे का होता है अवैध कारोबार
स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां पर अवैध तरीके से गांजा व अन्य नशे केसामान की बिक्री भी की जाती है। इस बात को लेकर कई बार स्थानीय लोगों को अवैध कारोबारियों से विवाद भी हो चुका है। इसकी जानकारी पुलिस को भी है। लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। पुलिस इस अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगा पा रही है। एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक गांजा व नशे के सामान की बिक्री की बात निराधार है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। अगर सही पाई गई तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, चंद्रप्रकाश साहू की तहरीर पर पुलिस ने आकाश उर्फ काला पहाड़ के दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश में प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा की टीम लगातार संभातिव ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed