फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Strong winds will change the weather today, drizzle will bring down the mercury.

Lucknow News: तेज हवाओं आज बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी से गिरेगा पारा

Thu, 30 Oct 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Strong winds will change the weather today, drizzle will bring down the mercury.
बुधवार की शाम सुहाने मौसम के बीच घुड़सवारी का आनंद लेते बच्चे।  - फोटो : संवाद
मोंथा चक्रवात का असर बृहस्पतिवार को राजधानी में भी दिखाई देगा जिससे यहां माैसम एक बार फिर से यूटर्न लेगा। माैसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को लखनऊ में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी। गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।
विज्ञापन



सोमवार और मंगलवार को बादल एवं बूंदाबांदी से राजधानी का मौसम काफी हद तक बदल गया था। बुधवार बादलों की सक्रियता कम हुई तो खिली धूप निकली। इससे दिन के अधिकतम तापमान में सीधे छह डिग्री सेल्सियस का उछाल आया और तापमान 25.4 से बढ़कर 30.4 डिग्री जा पहुंचा। हालांकि, रात के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। इसे 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को बारिश न होने लोगों को कामकाज में सहूलियत रही।
विज्ञापन




आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को मोंथा तूफान का प्रभाव तेज हवाओं के रूप में देखने को मिल सकता है। इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी होगी। ये बदलाव बृहस्पतिवार तक ही रहने की उम्मीद है। शुक्रवार से मौसम फिर से सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed