फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Strong security for birth and death security

पुख्ता होगी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पोर्टल की सुरक्षा

Thu, 30 Sep 2021 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Strong security for birth and death security
प्रवेंद्र गुप्ता
विज्ञापन

केंद्रीय पोर्टल को हैक कर नगर निगम के जोन-3 में जाली जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने के मामले की जांच जनगणना निदेशालय ने भी शुरू कर दी है। मंगलवार को जांच टीम ने कई अफसराें से मामले की जानकारी ली। जांच के बाद साइबर सिक्योरिटी के इंतजाम और पुख्ता किए जाएंगे। मालूम हो कि दो महीने पुराने मामले की जांच पुलिस पहले से ही कर रही है।
जांच टीम ने जोन एक में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में जाकर कंप्यूटर कक्ष भी देखा। इस दौरान जाना कि आखिर किस तरह ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। साथ ही जोन तीन के अफसरों और नगर स्वास्थ्य अधिकारी से भी बात की। टीम ने जानकारी ली कि उन्हें किस तरह पता चला कि आईडी हैक हुई है। साथ ही पूछा कि आईडी हैक कर जाली प्रमाण पत्र जारी करने वाले साइबर कैफे संचालक ने क्या बताया। मामला सामने आने के बाद पुलिस और सीएमओ को लिखे गए पत्र की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

जानिए क्या था मामला
पांच साल से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का काम केंद्रीय पोर्टल सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) के जरिए किया जा रहा है। इसे लेकर हर जोन में जोनल अधिकारी को रजिस्ट्रार का अधिकार दिया गया है और आईडी पासवर्ड भी दिया गया है। दो महीने पहले जोन तीन में आईडी हैक होने का मामला सामने आया। जारी करने वाले के नाम की जगह एक मोबाइल नंबर दिख रहा था। पता चला कि फैजुल्लागंज का एक साइबर कैफे वाला प्रमाण पत्र बना रहा है। जोन तीन के कर्मचारियों ने बहाने से उसे बुलाया। जेल जाने के डर से उसने बताया कि पैसा देकर आईडी खरीदी है। इसके जरिए वह देशभर में किसी भी शहर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर सकता है। इसके आधार पर नगर निगम ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन तीन में आईडी हैक होने के मामले की जांच जनगणना निदेशालय की टीम कर रही है। टीम यह जानकारी कर रही है कि किस तरह बाहरी लोगों ने प्रमाण पत्र जारी किए। इसे रोकने के लिए सिस्टम में क्या सुधार किया जाए। इसे लेकर भी सुझाव मांग रही थी।
- सुनील रावत, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed