फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Strike of state employees suspended in Uttar Pradesh.

यूपी में राज्य कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, शासन ने मानी मांगे

Fri, 12 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Strike of state employees suspended in Uttar Pradesh.
दफ्तरों में पसरा सन्नाटा। - फोटो : amar ujala

यूपी में शासन से वार्ता के बाद राज्य कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को शासन के अधिकारियों व कर्मचारी नेताओं के बीच वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित करने पर सहमति बनी।

विज्ञापन


शासन की तरफ से कर्मचारी नेताओं को कैशलेश इलाज सहित अन्य कुछ मांगों के बारे में 15 दिन के भीतर शासनादेश जारी कर देने का आश्वासन दिया है।

दो घंटे से ऊपर चली वार्ता में तय हुआ है कि कैशलेश इलाज के बारे में अब कोई डिस्कशन नहीं होगा और उसका सीधे शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। शेष के बारे में कर्मचारी नेताओं के साथ लगातार बैठक करके 15 दिन में उनका भी शासनादेश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने लखनऊ के जिलाधिकारी राजशेखर के माध्यम से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी को वार्ता का बुलावा भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी की मध्यस्थता में बातचीत होने के बाद शाम 6 बजे से वार्ता तय हुई। वार्ता में शासन की तरफ से मुख्य सचिव के अलावा एपीसी प्रदीप भटनागर व कई विभागों के प्रमुख सचिव व लखनऊ के जिलाधिकारी ने हिस्सा लिया।

'शासन ने की टालमटोल तो जाएंगे अनिश्‍चितकालीन हड़ताल पर'

Strike of state employees suspended in Uttar Pradesh.

हरिकिशोर तिवारी ने बताया कि उन्होंने शासन से इस बार कर्मचारियों के साथ कोई छल या टालमटोल न करने का आग्रह किया है। साथ ही बता दिया है कि आश्वासनों के बारे में टालमटोल हुई तो अबकी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

एपीसी से वार्ता के बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल भी स्थगित
संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती में आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने की मांग को लेकर चल ही हड़ताल को फिलहाल एक महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है।

कृषि उत्पादन आयुक्त व राज्य उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष प्रदीप भटनागर से बृहस्पतिवार को हुई वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। डीएम राजशेखर की पहल पर हुई वार्ता में एपीसी के अनुरोध पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा की है।

उप्र सफाई मजदूर संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संयोजक दुर्गेश बाल्मिकी और स्थानीय निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने बताया कि एपीसी ने एक महीने तक भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कराने का आश्वान दिया है। साथ ही आरक्षण समाप्त करने के संबंध में सरकार से वार्ता करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed