{"_id":"640ebe534171bd534506ac43","slug":"strike-is-not-solution-of-any-problem-says-up-minister-a-k-sharma-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ऊर्जा मंत्री बोले, हड़ताल किसी समस्या का समाधान नहीं, कर्मचारियों के हितों को लेकर कॉर्पोरेशन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ऊर्जा मंत्री बोले, हड़ताल किसी समस्या का समाधान नहीं, कर्मचारियों के हितों को लेकर कॉर्पोरेशन गंभीर
Mon, 13 Mar 2023 11:40 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:40 AM IST
सार
यूपी के ऊर्जा मंत्री ने बिजलीकर्मियों के हड़ताल पर जाने की चेतावनी पर कहा कि पावर कार्पोरेशन उनकी मांगों को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों से ऐसे कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि हड़ताल किसी समस्या का समाधान नहीं है। इसलिए मार्च माह में किसी भी तरह की हड़ताल नहीं की जानी चाहिए। कर्मचारियों के हितों को लेकर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन गंभीर है। समस्याओं के निस्तारण के लिए निरंतर बातचीत चल ही है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने जारी बयान में कहा कि मार्च माह वित्तीय आमदनी एवं राजस्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। इस महीने में हुए राजस्व संग्रह का असर पूरे वर्ष पर पड़ता है और उसी से कर्मचारियों के वेतन एवं कल्याण तथा विकास के कार्य होते हैं। फिर भी कुछ तत्व राजनैतिक कारणों से मार्च महीने में होने वाले विभागीय एवं वित्तीय कार्य को बाधित करना चाहते हैं। ऐसे लोगों द्वारा आगामी दिनों में हड़ताल तथा कार्य बहिष्कार करने का आह्वान इसी दिशा में लिया गया एक कदम है। इनसे भी बातचीत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जदयू नेता ने यूपी में सपा से गठबंधन के दिए संकेत, बोले- सपा हमारी वास्तविक सहयोगी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली और अमेठी सीट अपने पास ही रखेगा गांधी परिवार, यहां से मैदान में उतरेंगी प्रियंका! राहुल भी लड़ेंगे
उन्होंने कहा कि वह विद्युत मज़दूर पंचायत एवं विद्युत कर्मचारियों के अन्य महत्वपूर्ण संघों और संगठनों का धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने कर्मचारी हित के साथ जनता और राज्य के हित को भी देखा है और इस प्रस्तावित हड़ताल का विरोध किया है।