फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   strike in banks in next two days.

आज ही निपटा लें अपने सभी जरूरी काम, कल और परसों बैंकों में रहेगी हड़ताल

Tue, 29 May 2018 12:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 May 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
strike in banks in next two days.
- फोटो : amar ujala

बुधवार व गुरुवार को होने वाली हड़ताल रोकने के लिए मुख्य श्रम आयुक्त के साथ बैंक यूनियनों की वार्ता विफल हो गई है। इसलिए इस महीने के आखिरी दोनों दिन बैंकों में हड़ताल होना तय है। यूनियनों ने दोनों दिन व्यापक प्रदर्शनों की तैयारी की है। आमजन को बैंकों से जुड़े कार्य पूरे करने के लिए केवल मंगलवार का दिन मिल रहा है।

विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूबीएफयू) द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) ने बैंक कर्मियों व अधिकारियों को मात्र दो प्रतिशत वेतन वृद्धि दी थी। इसके खिलाफ वे आंदोलन पर हैं। यूबीएफयू के अनुसार, तमाम आंदोलनों के बावजूद आईबीए ने वेतन वृद्धि पर विचार करने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन


ऐसे में उनके सामने हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। बैंक कर्मियों को यह वेतन वृद्धि एक नवंबर 2017 से मिलनी थी लेकिन आईबीए ने इसके लिए वार्ता देर से शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 10 बार बातचीत के बाद उसने केवल दो प्रतिशत की वृद्धि दी है जो नाकाफी है। बैंक कर्मियों का कहना है कि ऐसे समय जब देश की महंगाई दर पांच से आठ प्रतिशत के बीच रहती है, दो प्रतिशत की वेतन वृद्धि उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर कर देगी।


प्राइवेट बैंक कर्मियों का नैतिक समर्थन
हड़ताल में सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी व अधिकारी शामिल होंगे। निजी क्षेत्र के बैंकों का स्टाफ इसमें आधिकारिक रूप से शामिल नहीं होगा। लेकिन बैंक यूनियनों के अनुसार, वे अनौपचारिक रूप से हड़ताल में शामिल होकर नैतिक समर्थन देंगे। इस दौरान कुछ समय के लिए प्राइवेट बैंक भी बंद रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed