फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   strict action against cheating in exam

हाईटेक तरीके से नकल करने वाले अब तकनीक से ही हारे

Sun, 05 Sep 2021 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
strict action against cheating in exam
पॉलीटेक्निक की सम सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियां किसी से छुपी नहीं हैं। ‘अमर उजाला’ ने लगातार खबरें प्रकाशित कर इन खामियों को उजागर किया। इसी का नतीजा रहा कि हाईटेक तरीके से नकल करने वाले छात्रों को तकनीक के सहारे ही मात दी जा रही है। विभाग ने ऑनलाइन परीक्षाओं के दौरान छात्रों पर नजर रखने की तकनीक में बदलाव किया तो नकलची छात्रों की शामत आ गई है। वे अब फंसते जा रहे हैं।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक की परीक्षाएं गत 18 अगस्त से ऑनलाइन आयोजित की जा रही हैं। छात्र घर बैठे मोबाइल और लैपटॉप से परीक्षा दे रहे हैं। मगर आए दिन सामूहिक नकल की शिकायतें आ रही हैं। परीक्षा के दौरान ही प्रश्न और उत्तर के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं। इसके बाद विभाग ने मॉनिटरिंग के तरीके और तकनीकी में थोड़ा बदलाव किया है। अब परीक्षा के दौरान छात्रों से लाइव चैट की जाती है। संदिग्ध लगने वाले छात्रों से प्रॉक्टर से लेकर नोडल अधिकारी तक रैंडम लाइव चैट कर स्थिति का जायजा लेते हैं। उन्हें वॉर्निंग भी दी जाती है। लाइव स्क्रीनिंग के दौरान छात्र की पासपोर्ट साइज फोटे भी दर्शाई जाती है, ताकि कोई भी उसका मिलान कर सके।
विज्ञापन

रूम का भी होता है स्कैन
संदिग्ध छात्रों को लैपटॉप व मोबाइल घुमाकर अपने कमरे की स्थिति दर्शाने को कहा जाता है। यदि फिर भी उसके क्रियाकलाप संदिग्ध लगते हैं तो पांच मिनट के लिए उसे परीक्षा से रोक दिया जाता है। बार-बार संदिग्ध पाए जाने पर उसे नकल की श्रेणी में डाल दिया जाता है। यही नहीं प्रॉक्टर पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कितने छात्रों को कितनी बार चेतावनी दी गई, इसका रोज रिकॉर्ड रखा जा रहा है। यदि किसी प्रॉक्टर ने कम कार्रवाई की है तो उसे भी चेतावनी दी जाती है। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव सुनील सोनकर ने बताया कि चैट के माध्यम से लिखित में छात्रों को चेतावनी दी जाती है। परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए कुल 996 प्रॉक्टर नियुक्त किए गए हैं। अब तक करीब ढाई हजार से ज्यादा नकलची छात्र पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed