Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Streets covered with garbage, notice to company for not providing data

Lucknow News: गलियां कूड़े से पटीं, आंकड़े न देने पर कंपनी को नोटिस

Thu, 27 Feb 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Streets covered with garbage, notice to company for not providing data
लखनऊ। नगर निगम को वार्डों की गलियों में कूड़ा पड़ा होने की शिकायतें मिल रही हैं। इस मामले में जब जोनल सिनेटरी अधिकारी ने निजी कंपनी से कूड़ा उठान के आंकड़े मांगे, लेकिन जानकारी नहीं दी गई। इस पर निजी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

शहर के पांच जोनों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने और उसे शिवरी प्लांट तक पहुंचाने का काम करने वाली निजी कंपनी आंकड़ों को छुपा रही है। कंपनी ने जोन सात में आने वाले वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व पड़ाव घरों से कूड़ा उठान के एवज में नवंबर और दिसंबर माह का करीब दो करोड़ रुपये का बिल नगर निगम को भुगतान के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

हालांकि, यह रिपोर्ट नहीं दी गई है कि कितना कूड़ा जोन में आने वाले वार्डों से उठाकर शिवरी प्लांट तक पहुंचाया। सत्यापन के लिए नगर निगम के जोनल सिनेटरी अधिकारी ने कंपनी के जोनल इंचार्ज मुकेश त्रिपाठी से कई बार जानकारी मांगी मगर रिपोर्ट नहीं मिली। इस पर नगर निगम ने कंपनी नो नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा उठान में गड़बड़ी की आशंका, कई जगह जमा है कूड़ा
कूड़ा उठान की रिपोर्ट न लगाने पर सूत्रों का कहना है कि कई बार निरीक्षण में कूड़ा उठान की व्यवस्था खराब मिली है। इस्माइगलंज द्वितीय वार्ड में कई जगह कूड़ा महीनों से डंप है। इसे शिवरी प्लांट नहीं पहुंचाया गया। कंपनी बिल तो बना रही है मगर सफाई पूरी नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed