फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Street light pol

Lucknow News: हादसा रोकने को बारिश से पहले स्ट्रीट लाइट के खुले तारों की होगी टेपिंग

Wed, 23 Apr 2025 12:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:22 PM IST
विज्ञापन
Street light pol
स्ट्रीट लाइट पोल लगाया गया पेंट व टेप

विज्ञापन

शहर में हैं दो लाख स्ट्रीट लाइट के पोल

दो साल में गई है दो लोगों की करंट से जान

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। दो साल में स्ट्रीट लाइट के पेाल में करंट उतरने से आलमबाग क्षेत्र में एक छात्रा की जान गई थी। इसको देखते हुए नगर निगम ने इस बार अभी से बचाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। उसके लिए शहर में स्ट्रीट लाइट के पोलों के खुले तारों को बंद करने का काम बुधवार से शुरू किया गया है।


शहर के करीब दो लाख स्ट्रीट लाइट के पोल हैं। इनमें कई जगह पेालों के स्वीच बाक्स टूटे हैं और तार बाहर निकले हैं। इसके कारण बीते दो साल में दो हादसे हुए। इनमें जहां करीब दो साल पहले आलमबाग में जहां एक छात्रा की जान गई वहीं बीते साल शंकपुरवा के गायत्रीपुरम में एक बच्चे की जान गई थी। इसके बाद नगर निगम ने पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट के पोलों के खुले तारों को ढंकने का अभियान चलाया था। जो टेपिंग की थी वह उखड़ने लगी है। जिसको देखते हुए अब फिर से टेपिंग की जाएगी। मुख्य अभियंता मार्ग प्रकाश विभाग मनोज प्रभात ने बताया कि पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट के पेालों का टीम निरीक्षण करेगी और यदि कहीं पर तार खुले हैं तो उनकी टेपिंग करेगी। इसको लेकर बुधवार सुबह बालाकदर रोड स्थित मार्ग प्रकाश कार्यालय पर कर्मचारियों को जागरूक भी किया गया कि उनको टेपिंग के निर्देश दिए गए और काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइट पोल लगाया गया पेंट व टेप

स्ट्रीट लाइट पोल लगाया गया पेंट व टेप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed