फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STP should be made functional in wetland within 15 days: Divisional Commissioner

वेटलैंड में 15 दिन के अंदर क्रियाशील हो एसटीपी : मंडलायुक्त

Sun, 31 Aug 2025 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
STP should be made functional in wetland within 15 days: Divisional Commissioner
सीजी सिटी स्थित वेटलैंड क्षेत्र का निरीक्षण करतीं मंडलायुक्त।
लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने शनिवार को सीजी सिटी स्थित वेटलैंड क्षेत्र का निरीक्षण किया। अफसरों ने बताया कि 1300 मीटर लंबे नाले का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन 19 एमएलडी एसटीपी को निर्धारित समय में चालू करने के लिए कहा। अफसरों ने बताया कि सिविल कार्य पूरा हो गया है, 15 दिन में एसटीपी को क्रियाशील कर दिया जाएगा। मंडलायुक्त ने कहा कि कुछ स्थानों पर अच्छे वीनस रखे जाएं, जिससे कोई कूड़ा इधर-उधर न फेंके। अच्छे आर्किटेक्ट का चयन कर झील की आवश्यकता अनुसार सफाई भी कराई जाए। लाइटिंग की संख्या में बढ़ोतरी कराने और बिना देरी इंटरप्रिटेशन सेंटर शुरू कराने के निर्देश भी दिए। कहा कि इंटरप्रिटेशन सेंटर बनने के बाद आने वाले लोगों को यहां के पक्षियों के इतिहास, जैव विविधता या महत्व को बेहतर ढंग से समझने और उससे जुड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed