फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   story related to qit india movement

अगस्त क्रांति पर कुछ यूं धरी रह गई अंग्रेजों की सारी चौकसी

Mon, 06 May 2019 04:18 PM IST
ishwar ashish अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 May 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
story related to qit india movement
महात्मा गांधी

महात्मा गांधी के आह्वान पर 9 अगस्त, 1942 को पूरे देश में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की घोषणा हुई। इसे अगस्त क्रांति दिवस के नाम से भी जाना जाता है। लखनऊ में भी आंदोलन की जबरदस्त तैयारी थी। अंग्रेजों को भनक लगी तो उन्होेंने लखनऊ में धारा 144 लगाते हुए अमीनाबाद का झंडे वाला पार्क और घंटाघर पार्क की सुरक्षा बलों से घेराबंदी करा दी ताकि कोई आंदोलनकारी पार्कों में प्रवेश न कर सके।

विज्ञापन


सुबह होते ही पुलिस ने कांग्रेस के नगर, जिला और प्रांतीय कार्यालयों पर छापेमारी शुरू कर दी। पूरा रिकॉर्ड जब्त कर लिया और दफ्तरों में ताले डलवा दिए। लखनऊ के तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट मिस्टर ल्यूइस लॉइड खुद सड़कों पर घूम रहे थे।
विज्ञापन


‘क्रांति आंदोलन : कुछ अधखुले पन्ने’ के संस्मरण से पता चलता है, ‘अंग्रेज सोच रहे थे कि उन्होंने आजादी के आंदोलनकारियों की रणनीति विफल कर दी है। तभी अचानक अमीनाबाद की गलियों में हलचल शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े जाने लगे सड़कों पर चलते लोग

सुरक्षा बल कुछ समझते तब तक भारी भीड़ सड़कों पर उतर आई। ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ नारे लगाते हुए लोग प्रदर्शन करने लगे। अंग्रेजों ने आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी। सड़कों पर चलते लोग पकड़े जाने लगे।

इसी बीच, उमा नारायण वाजपेयी और छात्र नेता जगदीश नारायण त्रिवेदी कूदकर पार्क के अंदर पहुंच गए और ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ नारे लगाने लगे। डिप्टी एसपी ओंकार सिंह ने पुलिस को वाजपेयी व त्रिवेदी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। इन्हें पकड़ा जा रहा था कि पता नहीं कहां से फेंका गया एक पत्थर आकर ओंकार सिंह के माथे पर लगा और खून निकलने लगा। इसके बाद पूरी व्यवस्था तितर-बितर हो गई और अंग्रेजों की चौकसी धरी रह गई।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed