जब उर्दू शायरी के बादशाह ने उधार लेकर गरीब के कपड़े की कीमत चुकाई, पढ़ें ये वाक्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजल और उर्दू शायरी के बादशाह कैफ भोपाली का लखनऊ से काफी करीबी रिश्ता था। वह जब भी लखनऊ आते तो प्रदेश में कई बार मंत्री और विधायक रहे शायर मिजाज कमाल यूसूफ मलिक के घर ही रहा करते थे। मलिक 1977 का उनका एक किस्सा बताते हैं, कैफ साहब जब भी लखनऊ आते तो उनका ज्यादातर समय घूमने में ही बीतता।
सड़क पर निकलते तो कहीं कोई गरीब फटे कपड़ों में मिला तो उसका कपड़ा ड़ देते और फिर उसे नया कपड़ा दिलाते। कोई भूखा होता तो उसे खाना खिलाने चल देते। एक दिन वह पैदल ही हजरतगंज से गुजर रहे थे। सड़क किनारे उन्हें एक आदमी फटे कपड़े पहने बैठा मिला।
जनाब को ख्याल ही नहीं था कि जेब में पैसे नहीं है। तुंरत पहुंचे और उसका कुर्ता फाड़ दिया और पहुंच गए कपड़े की दुकान पर उसे नया कुर्ता पाजामा दिलाने। कपड़ा तो दिला दिया, लेकिन जब जेब में हाथ डाला तो वह खाली।
अब क्या करें। दुकानदार उन्हें पहचानता था कहा, ' आप जाइए, पैसे बाद में आ जाएंगे'। पर कैफ ने कहा, 'नहीं , यह उसूलों के खिलाफ है। किसी को हमारे साथ भेजिए । वह दुकान के एक व्यक्ति को रिक्शे पर बैठाकर घर आए। मुझसे पैसे लिए और उसे देकर वापस भेजा। रिक्शे वाले को भी किराये के अलावा 10 रुपये देकर कहा, 'माफ करना भाई! तुम्हारा काफी समय बरबाद हो गया।'