{"_id":"f3381c2bfa196fa9e8ba917019769e45","slug":"story-about-a-netaji","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते रंग का राज क्या है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते रंग का राज क्या है?
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 25 Feb 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
एक नेताजी हैं। विधान परिषद में भी अहम स्थान पर हैं। लगभग 10 साल से एक ही रंग के कपड़े में दिखते थे।
विज्ञापन
जाड़ा हो या गर्मी। सिर्फ सफेद शर्ट और सफेद पैंट। इस बार वे सदन में आए तो लोग चौंक गए। शर्ट भी रंगीन थी और पैंट भी।
अगले दिन आए तो अलग रंग की पैंट और अलग रंग की शर्ट। उसके अगले दिन आए तो दूसरा रंग और स्वटेर भी।
लोगों ने दिमाग दौड़ाया तो यह भी समझ में आया कि नेताजी के कपड़ों का रंग अलग-अलग दिन ज्योतिषीय दृष्टि से शूट करने वाला था।
अब मगजमारी इस बात पर हो रही है कि भविष्य को लेकर नेताजी की आखिर योजना क्या है।