फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   story about a lady secratory and her batchmate

लेडी सेक्रेटरी.. बैचमेट और इमेज की चिंता

Mon, 26 Aug 2013 01:33 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Aug 2013 01:33 PM IST
विज्ञापन
story about a lady secratory and her batchmate

नौकरशाही में एक लेडी सेक्रेटरी और उनके एक बैचमेट में शह-मात का खेल चल रहा है।

विज्ञापन


दरअसल बड़े-बड़े प्रिंसिपल सेक्रेटरी तक मैडम की नजरे इनायत होने की बाट जोहते रहते हैं। मगर वे हैं कि मैडम का ट्रेनिंग के टाइम वाला आधा नाम ही पुकारते हैं, वह भी सरेआम उनके दफ्तर में पहुंचकर। मैडम को उम्मीद थी कि उनका रुतबा बढ़ेगा तो साथी की स्टाइल में बदलाव भी आ जाएगा।

ज्यादा न सही बिना काम वाली जगह से बेहतर पोस्टिंग के लिए ही नमस्ते करता नजर आएगा। मगर हुआ उल्टा। अव्वल तो वह दफ्तर की ओर आता नहीं है और यदि आता है तो बिल्कुल हमजोली जैसी बातें ही करता रहता है।
विज्ञापन


मैडम असहज महसूस करने के बावजूद कुछ नहीं कह पा रही हैं और वह अपना रवैया बदलने को तैयार नहीं है। आखिरकार मैडम ने फोनकर समझा ही दिया कि यार, कम से कम दफ्तर में तो अपनी दोस्त की इमेज का ख्याल रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी बातें तो हम सब करते ही रहेंगे। लगे हाथ उन्होंने बैचमेट को बेहतर पोस्टिंग का चारा भी डाला लेकिन बैचमेट ने प्रस्ताव ठुकरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed