फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   story about a chacha

चचा की बढ़ रही धुकधुकी

Wed, 26 Feb 2014 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Feb 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
story about a chacha

उत्तर प्रदेश में शिक्षक, स्नातक निर्वाचन के लिए आचार संहिता लग गई है। लोकसभा चुनाव की कभी भी लग सकती है।

विज्ञापन


ऐसे में शिक्षा विभाग वाले अपने चचा की धुकधुकी बढ़ती जा रही है। वजह साफ है। उनका रिटायरमेंट अगले महीने है।

विभाग के एक मंत्री ने उनका गुणगान करते हुए कार्यकाल बढ़ाने के लिए सीएम को पत्र लिखा था।

चचा की चाहत है कि किसी तरह से कार्यकाल बढ़ जाए, लेकिन उनकी फाइल कभी कार्मिक तो कभी न्याय विभाग भेज दी जाती है।

इससे चचा की धुकधुकी बढ़ती ही जा रही है। विभाग में भी उनके कार्यकाल को लेकर खुसुर-पुसुर जारी है। वजह सबको अपना हित देखना है।

चचा का कार्यकाल यदि नहीं बढ़ता है तो कई को अपनी आस्थाएं बदलनी होंगी, क्योंकि नौकरी में सफलता के लिए आस्थाएं बहुत मायने रखती हैं।

खैर कुछ भी हो, चचा की धुकधुकी का आलम यह है कि वे आजकल शासन जाते हैं तो केवल इसी की पड़ताल में रहते हैं कि फाइल कहां पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed