{"_id":"6661da9c4946bad7c70fb978","slug":"storm-and-rain-changed-weather-in-uttar-pradesh-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: आंधी-बारिश से बदला मौसम, 5 डिग्री तक गिरा पारा, कल से फिर हो सकते हैं बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: आंधी-बारिश से बदला मौसम, 5 डिग्री तक गिरा पारा, कल से फिर हो सकते हैं बदलाव
Thu, 06 Jun 2024 09:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Jun 2024 09:19 PM IST
सार
यूपी में आंधी और बारिश से मौसम बदल गया है। लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, शुक्रवार से फिर मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की गई है।
विज्ञापन
तेज आंधी और बारिश के बाद बदला मौसम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बुधवार देर रात आई आंधी और बारिश ने मौसम के मिजाज को एकदम बदल दिया है। लखनऊ में इसकी रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे के आसपास थी, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार रही।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात के पारे में भी 3 डिग्री के आसपास की गिरावट है। हालांकि शुक्रवार से फिर मौसम में बदलाव दिखेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और लू व तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या में भाजपा की हार... अचूक रहा सपा के अवधेश का साइलेंट मैनेजमेंट, पलट गई बाजी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केन्द्र सरकार में घटेगी UP की भागीदारी... इन नए चेहरे को मिलेगा मौका; इनकी लगेगी लॉटरी!
यहां रहा बारिश आंधी का असर
आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, इटावा, फुरसतगंज, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर, लखनऊ
पारे में ज्यादा गिरावट यहां दिखी
| शहर | अधिकतम तापमान (बुधवार) | अधिकतम तापमान (बृहस्पतिवार) |
| अलीगढ़ | 43.4 | 38.8 |
| आगरा | 46 | 43 |
| हमीरपुर | 45.2 | 42.2 |
| झांसी | 45.9 | 44.1 |
| अयोध्या | 41.8 | 37 |
| सु्ल्तानपुर | 40.4 | 37.4 |
| प्रयागराज | 45.4 | 41.5 |
| हरदोई | 40.5 | 37 |
| कानपुर | 45.6 | 43.4 |
| लखनऊ | 41.4 | 39 |