{"_id":"69cd86e2567df413b706b22f","slug":"storm-and-rain-caused-power-outages-water-supply-disruptions-lucknow-news-c-13-lko1096-1670826-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आंधी-पानी से बिजली गुल, जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आंधी-पानी से बिजली गुल, जलापूर्ति ठप
विज्ञापन
टूटे पड़े बिजली के पोल और तार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी में मंगलवार आधी रात के बाद आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। आंधी के चलते पेड़ और खंभे गिरने से शहर के कई इलाकों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार शाम तक बिजली और पानी का संकट बना रहा। सुरक्षा कारणों से बिजली विभाग ने रात में ही 11 केवी और 33 केवी की लाइनें बंद कर दी थीं, जिससे कई इलाके अंधेरे में डूब गए।
ऐशबाग के तालकटोरा केबिन रोड पर रात करीब 2:30 बजे एक विशाल पेड़ बिजली की लाइन पर गिर गया। इससे सात ट्रांसफार्मर ठप हो गए और 1500 घरों की बिजली गुल हो गई। अधिशासी अभियंता रमन के मुताबिक, खंभे और तार टूटने के कारण 250 केवीए के एक ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बुधवार शाम 4 बजे ही बहाल हो सकी।
वहीं, सहादतगंज के नूरबाड़ी उपकेंद्र के तहत पीपल और बरगद के दो पेड़ एलटी एबीसी लाइन पर गिर गए। नगर निगम की टीम के देरी से पहुंचने के कारण पेड़ हटाने में समय लगा, जिससे करीब 70 घरों की बिजली शाम 6 बजे के बाद चालू हो पाई। विभाग को यहां नया खंभा भी लगाना पड़ा।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में भी परेशानी
मलिहाबाद और रहीमाबाद के करीब 150 गांवों में सात से 10 घंटे से अधिक समय तक बिजली गायब रही। भतोइया, खुशहालपुर, मानखेड़ा, फतेहपुर, तरौना और ससपन समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीण गर्मी और अंधेरे से बेहाल रहे।
इन इलाकों में भी रहा संकट
तार टूटने और तकनीकी खामी के कारण गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, चिनहट, जानकीपुरम, फैजुल्लागंज, मोहनलालगंज, उतरेटिया, आशियाना, दुबग्गा में भी बिजली गुल रही।