फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stories will be staged every day on stage for 17 days from today

Lucknow News: आज से 17 दिन तक रंगमंच पर हर दिन कहानियों का मंचन

Mon, 21 Apr 2025 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Stories will be staged every day on stage for 17 days from today

विज्ञापन
लखनऊ। 17 दिन तक लगातार 50 कहानियों के मंचन की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। संगीत नाटक अकादमी में होने वाले इस आयोजन में सभी कहानियां महिला लेखकों की ही हैं।



संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में 21 अप्रैल से 7 मई तक रोजाना तीन कहानियों का मंचन होगा। वरिष्ठ रंगकर्मी संगम बहुगुणा और विकास श्रीवास्तव के निर्देशन में 45 कलाकार कई दिनों से नाटकों की रिहर्सल में जुटे थे। खास बात यह है कि सभी 50 कहानियां महिला लेखकों की हैं। इनमें से 90 फीसदी लेखिकाएं लखनऊ की ही हैं।
विज्ञापन




मंचकृति संस्था की ओर से वर्ष 2023 में भी लगातार 30 हास्य नाटकों का मंचन किया गया था। इसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था। इस बार भी नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि इन कहानियों में से करीब दस ऐसी है, जिनमें एक ही पात्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन कहानियों का आज होगा मंचन



पहली कहानी संध्या दीप रस्तोगी की मेरी चिड़िया उसकी चिड़िया है, जिसका मंचन सोमवार को किया जाएगा। दूसरी कहानी नीलम राकेश की ग्रहण है। तीसरी रीता केके अग्रवाल की कहानी गरीबनी का पति का भी मंचन सोमवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed