फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stones pelted at lawyer's house, weapons brandished

Lucknow News: अधिवक्ता के घर पर पथराव, असलहे लहराए

Sat, 03 Jan 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted at lawyer's house, weapons brandished
लखनऊ। गुडंबा की गणेश विहार कॉलोनी में एक जनवरी की रात दबंगों ने अधिवक्ता के मकान पर पथराव किया। असलहे लहराए और धमकाते हुए भाग निकले। पुलिस ने 20 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता शिवांशू के अनुसार रात करीब 9:30 बजे वह पिता उमेश सिंह के साथ छत पर टहल रहे थे। पड़ोसी शीलू के घर पार्टी चल रही थी। आरोप है कि लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। तभी अनुज, अरुण, कृष्णा और 17 अज्ञात उनके पिता से बिना कारण गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


शिवांशू का आरोप है कि उनके पिता ने इसे नजरअंदाज किया तो आरोपी घर में घुसने की कोशिश करने लगे। असफल होने पर घर पर पथराव शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर जब पड़ोसी बाहर आ गए तो आरोपी हवा में असलहे लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। शिवांशू का कहना है कि आरोपियों पर पहले से कई गंभीर केस दर्ज हैं। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed