{"_id":"64dd18bdbf3bce5c2c0f5444","slug":"stone-pelting-on-bus-video-viral-raebareli-news-c-101-1-slko1031-2802-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बस पर पथराव, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बस पर पथराव, वीडियो वायरल
Thu, 17 Aug 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। सलोन कोतवाली क्षेत्र में स्कूल में हुई कहासुनी के बाद दो छात्रों पर हमले के लिए साथियों ने बस पर पथराव किया। बुधवार को सोशल मीडिया पर बस पर पथराव करने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। हरकत में आई पुलिस ने एक बाइक को सीज करते हुए छात्रों को दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी है।
दरअसल, सलोन कस्बे के एक निजी स्कूल में १५ अगस्त को लाइन में लगने को लेकर कक्षा नौ और १० के छात्रों के बीच कहासुनी हो गई थी। कक्षा नौ के दो छात्र स्कूली बस में बैठकर घर जा रहे थे। बताते हैं कि गणेशगंज के पास पीछे से बाइकों पर सवार होकर कुछ छात्रों ने पीछा किया और बस में बैठे छात्रों को जान से मारने की नियत से पथराव किया। इससे बस का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। बस पर पथराव करने वाले छात्र चेहरा अंगोछा से ढक लिया था। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि नाबालिग छात्रों के बीच विवाद के बाद एक गुट की तरफ से बस में पथराव किया गया था। मौके से एक बाइक बरामद करते हुए सीज कर दी गई है। परिजनों को कोतवाली बुलाकर दोबारा बच्चों को विवाद न करने की हिदायत दी गई है।