फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stone pelting in Ataria on the train coming from Pilibhit to Lucknow

Lucknow News: पीलीभीत से लखनऊ आ रही ट्रेन पर अटरिया में पथराव

Tue, 12 Aug 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting in Ataria on the train coming from Pilibhit to Lucknow
पथराव से चटका बोगी का शीशा।
लखनऊ। पीलीभीत से लखनऊ आ रही पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी पर रविवार रात अटरिया स्टेशन के पास पथराव कर दिया गया। इससे बोगी का शीशा चटक गया। दहशत में आए यात्रियों ने डीआरएम से शिकायत की। आरपीएफ को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ट्रेन (15010) पीलीभीत-गोरखपुर वाया लखनऊ जंक्शन पीलीभीत से शाम 4.05 बजे चलकर लखनऊ जंक्शन रात 9:55 बजे तथा गोरखपुर सुबह सात बजे पहुंचती है। रविवार रात करीब आठ बजे ट्रेन अटरिया स्टेशन के पास पहुंची तो उस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। थर्ड एसी की बोगी बी-9 की सीट 47, 48 पर परिजनों के साथ यात्रा कर रहे सुधांशु ने बताया कि पथराव से बोगी का शीशा चटक गया। इससे लेटे हुए यात्री उठ खड़े हुए। दहशत का माहौल सा बन गया। सुधांशु ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल से शिकायत की। इसके बाद आरपीएफ को जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed