फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stipend up to Rs 3.50 lakh per month at IIM Lucknow

Lucknow News: आईआईएम लखनऊ में 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह तक स्टाइपेंड

Wed, 14 Oct 2026 02:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Stipend up to Rs 3.50 lakh per month at IIM Lucknow
आईआईएम में आयोजित कैम्पस प्लेसमेंट में मौजूद प्रतिभागी
लखनऊ। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ में 2026-28 बैच के समर प्लेसमेंट की प्रक्रिया पूरी हो गई। 42वें पीजीपी और 23वें पीजीपी-एबीएम बैच के विद्यार्थियों को 600 से अधिक ऑफर मिले। सर्वाधिक घरेलू स्टाइपेंड 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह रहा, जबकि औसत 1.72 लाख और मीडियन 1.75 लाख रुपये प्रतिमाह दर्ज किया गया। संस्थान के अनुसार, पूरे बैच का शत-प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ।
विज्ञापन


संस्थान के अनुसार, प्लेसमेंट के पहले दिन ही 350 से अधिक ऑफर मिले, जबकि 75 फीसदी विद्यार्थियों को औसतन 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिला। कंसल्टिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, ऑपरेशंस और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में अवसर मिले।
विज्ञापन




578 विद्यार्थियों का बैच, 459 के पास कार्य अनुभव
बैच में 578 विद्यार्थी हैं, जिनमें 459 के पास कार्य अनुभव है और 119 फ्रेशर हैं। अमेजन, गूगल, एक्सेंचर, एडोबी, मैकिन्से, गोल्डमैन सैक्स, जेपी मॉर्गन, एचयूएल और रिलायंस जैसी कंपनियों ने हिस्सा लिया। फ्लिपकार्ट, कोका-कोला, आईबीएम और स्विगी सहित कई कंपनियां पहली बार शामिल हुईं। अडानी समूह ने चयनित इंटर्न को स्टाइपेंड के अतिरिक्त ट्यूशन फीस में छूट की पेशकश की। प्लेसमेंट चेयरपर्सन प्रो. प्रेम प्रकाश देवानी ने इसे विद्यार्थियों की प्रतिभा पर उद्योग जगत के भरोसे का प्रमाण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed