फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   still 91 thousands houses are not paying house tax

तीन साल बाद भी 91 हजार मकानों का गृहकर सर्वे बाकी

Mon, 30 Sep 2013 01:43 AM IST
प्रवेंद्र/लखनऊ
प्रवेंद्र/लखनऊ Updated Mon, 30 Sep 2013 01:43 AM IST
विज्ञापन
still 91 thousands houses are not paying house tax

नगर निगम अधिकारियों की सुस्त कार्यप्रणाली का ही नतीजा है कि तीन साल बाद भी गृहकर सर्वे का काम पूरा नहीं हो सका है।

विज्ञापन


फिलहाल सर्वे की इस धीमी रफ्तार पर अपर नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारियों को फटकार लगाई है। उन्होंने दिसंबर तक काम पूरा करने का निर्देश दिया है।

तीन साल पहले नगर निगम ने गृहकर की बढ़ी हुई दरें लागू की थीं। नगर निगम शहर में अभी 4,75,753 मकानों से गृहकर वसूल करता है।

अब तक महज 3,83,974 मकानों का ही नई दरों के आधार पर गृहकर वसूल करने के लिए सर्वे किया जा सका है। शहर में 91,761 मकानों के सर्वे का काम अब भी नहीं हो सका है।

नगर निगम के जोनल अधिकारियों, कर अधीक्षकों और कर निरीक्षकों की इस ढिलाई के कारण नगर निगम की गृहकर वसूली तो प्रभावित हो ही रही है साथ ही भवनस्वामियाें को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिन मकानों का सर्वे नहीं हुआ और उनका गृहकर जमा हो रहा है। सर्वे के बाद जब बढ़ी हुई दरों के आधार पर इन्हीं भवनों से बढ़ी हुई दरों के आधार पर अंतर की धनराशि ब्याज के साथ जमा कराई जा रही है। इसको लेकर कई बार विवाद भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर निगम प्रशासन का तर्कहै कि 2002 से स्वकर निर्धारण प्रणाली लागू है। इसमें भवन स्वामियों को खुद ही गृहकर निर्धारण करने के सुविधा है।

जब भवन स्वामी खुद गृहकर का निर्धारण नहीं करते हैं तो निगम के कर निरीक्षक सर्वे कर उसका कर निर्धारण करते हैं।

गृहकर की नई दरों के लागू होने के तीन साल बाद भी सर्वे का काम पूरा न होने पर अपर नगर आयुक्त विशाल भारद्वाज ने जोनल अधिकरियों को कड़ी फटकार लगाई है।

उन्होंने जोनल अधिकरियों को सख्त हिदायत देते हुए अनावासीय भवनों का पुनरीक्षण कार्य अक्टूबर के अंत तक और आवासीय भवनों का दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed