फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF will investigate the power crisis happened in five districts in Uttar Pradesh.

बिजली जाने के कारणों की जांच करेगी एसटीएफ, मुख्यमंत्री बोले-दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे

Thu, 13 Aug 2020 03:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Aug 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
STF will investigate the power crisis happened in five districts in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

जन्माष्टमी के दिन राजधानी लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, मथुरा व मेरठ समेत कई जिलों में बिजली गुल हो जाने के मामले की जांच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसटीएफ को सौंपी है। उन्होंने दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को अचानक कई जिलों की बिजली चली गई लेकिन घरों में लगे स्मार्ट मीटर चालू थे। जिन क्षेत्रों में बिजली बंद हुई उनमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र आते हैं। इससे जिलों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


लखनऊ में कई उपकेंद्रों पर उपभोक्ता इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। शक्ति भवन में अफरातफरी मच गई। आला अधिकारी शक्ति भवन में डटे रहे और तकनीकी गड़बड़ी दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि शक्ति भवन में जहां से स्मार्ट मीटरों की ऑनलाइन निगरानी होती है, वहां के सर्वर से डिस्कनेक्ट कमांड दब जाने से यह दिक्कत हुई। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों का दावा है कि तकनीकी कारणों से समस्या आई। ज्यादातर उपभोक्ताओं की बिजली पुन: चालू करा दी गई है। हालांकि, कई जगहों पर अब भी दिक्कत बनी हुई है। बता दें कि अभी लखनऊ में करीब एक हजार घरों में बिजली नहीं आ रही है। अफसरों का कहना है कि तकनीकी दिक्कत है जिसे सुधारने का काम किया जा रहा है।

न खंडों के इलाके रहे प्रभावित
कानपुर रोड, अपट्रॉन, राजाजीपुरम, रेजीडेंसी, रहीमनगर, बीकेटी, चिनहट, गोमतीनगर, सेस खंड एक के आशियाना, एलडीए, कृष्णानगर, कानपुर रोड, उतरेठिया, राजाजीपुरम, सआदतगंज, नूरबाड़ी, टिकैतराय तालाब कॉलोनी, बुलाकी अड्डा, कैसरबाग, वजीरगंज, विकासनगर, जानकीपुरम, गोमतीनगर, चिनहट, लौलाई, गोमतीनगर विस्तार, चौक और ठाकुरगंज।


बवाल पर कर्मियों ने उपकेंद्र में जड़ा ताला
जानकीपुरम के छईयापुरवा, राजाजीपुरम और चौक विक्टोरिया उपकेंद्र पर लोग उग्र हो गए और भीतर घुसकर तोड़फोड़ की कोशिश की। इस पर कर्मचारियों ने मेन गेट में ताला जड़ दिया। इसके विरोध में लोग उपकेंद्र के गेट पर देर तक प्रदर्शन करते रहे। वहीं, बाल वाटिका जनकल्याण समिति, जानकीपुरम विस्तार सेक्टर 4 के अध्यक्ष प्रदीप नागर ने बताया कि पर कोई बकाया बिल न होने पर भी सैकड़ों लोगों की बत्ती बिजली विभाग ने बिना सूचना के काट दी। वहीं, कर्मचारियों ने बिजलीघर भी बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed