{"_id":"aafa62060d4889e9b0a76619b5695498","slug":"stf-to-keep-an-eye-on-land-maifias","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भूमाफियाओं पर नजर रखेगी एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भूमाफियाओं पर नजर रखेगी एसटीएफ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 09 Jun 2014 03:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगठित अपराध व इनामी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही एसटीएफ अब भू-माफिया के खिलाफ भी नकेल कसेगी।
विज्ञापन
इसके लिए एसटीएफ को ऊपर से आदेश मिले हैं।
एसटीएफ में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे सुजीत पांडेय को बतौर आईजी और पूर्व में तैनात रहे अमित पाठक को एक बार फिर एसएसपी बनाया गया है।
जिसके साथ ही सरकार ने एसटीएफ को भू-माफिया के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करने को कहा है।
एसटीएफ को अवैध खनन के मामलों पर भी नजर रखने को कहा गया है।
कानून-व्यवस्था व अपराध के मामले में सरकार पिछले कुछ दिनों से विपक्षी दलों के निशाने पर चल रही हैं।
प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर तबादले कर यह जताने की कोशिश की है कि वह इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी।
सरकार की इस मंशा को मुख्य सचिव आलोक रंजन व प्रमुख सचिव गृह दीपक सिंघल ने शनिवार को खबरनवीसों के सामने स्पष्ट किया था।
हालांकि, जो तबादले किए गए उनमें से अधिकतर वे अधिकारी थे, जिन्हें चुनाव आयोग ने हटाया था।
बहरहाल, एसटीएफ में नई तैनाती करने के साथ ही सरकार ने इसके अधिकारियों को भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई का टार्गेट दे दिया है।
एसटीएफ के सूत्रों का कहना है कि इसके तहत अब सभी जिला मुख्यालयों पर उपलब्ध भू-माफिया की सूची हासिल की जा रही है।
साथ ही एसटीएफ अपने स्तर से भी ऐसे तत्वों के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गई है। इनकी सूची तैयार करने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।