Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF submitted a confidential report on the attempted conversion case to the government.

Lucknow News: एसटीएफ ने शासन को सौंपी धर्मांतरण के प्रयास मामले की गोपनीय रिपोर्ट

Thu, 15 Jan 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
STF submitted a confidential report on the attempted conversion case to the government.
डॉ. रमीज।
लखनऊ। केजीएमयू की महिला रेजिडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण के प्रयास के मामले में एसटीएफ ने शासन को गोपनीय रिपोर्ट सौंप दी है। चौक थाने में दर्ज मामले की विवेचना में एसटीएफ सहयोग करेगी। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी डॉ. रमीज और उसके माता-पिता को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। तीनों से एसटीएफ के अधिकारी धर्मांतरण गिरोह के बारे में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन




चौक पुलिस ने डॉ. रमीज के बैंक खातों की छानबीन की है। कॉल डिटेल भी खंगाले हैं। पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी कुछ महिलाओं से लगातार फोन पर बात करता था। पुलिस ने कुछ महिलाओं से संपर्क भी किया है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने और कितनी युवतियाें का यौन शोषण किया था।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अगर कोई पीड़िता शिकायत करती है तो जांच में उसे भी शामिल किया जाएगा। शिकायतकर्ता का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। एसटीएफ ने पूरे मामले से संबंधित दस्तावेजों की छानबीन की। इसके बाद गोपनीय जांच कर रिपोर्ट तैयार किया। बताया जा रहा है कि पुलिस रिमांड पर आरोपी और उसके माता-पिता से पहले अलग-अलग पूछताछ होगी। इसके बाद तीनों का आमना-सामना कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा कनेक्शन की छानबीन तेज



एसटीएफ की एक टीम आगरा में डॉ. रमीज और डॉ. शाहीन के भाई परवेज के कनेक्शन की भी जांच कर रही है। दोनों के बीच हुई बातचीत का ब्योरा निकाला गया है। खुफिया एजेंसियां परवेज के बरामद फोन को भी खंगाल रही हैं। परवेज के मड़ियांव स्थित घर से एटीएस को कीपैड वाले कई फोन मिले थे। यह पता लगाया जा रहा है कि उस फोन से परवेज ने रमीज से बात की थी या नहीं। आरोपी के घर से बरामद हार्ड डिस्क भी पुलिस दोबारा खंगालेगी। एसटीएफ आगरा निवासी महिला डॉक्टर से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed