फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF is looking for Guddu Muslim's Shargid Ashiq alias Malli

Lucknow : गुड्डू मुस्लिम के शार्गिद आशिक उर्फ मल्ली की एसटीएफ कर रही तलाश, आर्थिक मददगार की भी खोज

Sat, 29 Apr 2023 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अशोक मिश्रा, लखनऊ
अशोक मिश्रा, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Apr 2023 05:24 AM IST
सार

गुड्डू के फरार होने के बाद मल्ली भी प्रयागराज से गायब हो चुका है। वहीं, गुड्डू के आर्थिक मददगार नैनी निवासी मुकेश श्रीवास्तव की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
STF is looking for Guddu Muslim's Shargid Ashiq alias Malli
बम फेंकता गुड्डू मुस्लिम... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद गिरोह के सबसे खतरनाक शूटर गुड्डू मुस्लिम के करीबी आशिक उर्फ मल्ली की एसटीएफ सरगर्मी से तलाश कर रही है। गुड्डू के फरार होने के बाद मल्ली भी प्रयागराज से गायब हो चुका है। वहीं, गुड्डू के आर्थिक मददगार नैनी निवासी मुकेश श्रीवास्तव की भी तलाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि मल्ली और मुकेश कई दिनों से फरार पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम की लगातार मदद कर रहे हैं। वहीं अतीक की पत्नी शाइस्ता को संरक्षण देने वालों में भी मल्ली का नाम एसटीएफ के दस्तावेजों में दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक प्रयागराज के धूमनगंज का रहने वाला आसिफ उर्फ मल्ली माफिया अतीक अहमद के साथ लंबे समय से जुड़ा है और उसके हर अपराध में भागीदार रहा है। तीन वर्ष पूर्व प्रयागराज पुलिस ने मल्ली और अरमान (उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख का इनामी) को गिरफ्तार किया था। दोनों एक मकान पर कब्जा करने पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलने पर तत्कालीन एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने अपनी टीम भेजकर दोनों को दबोच लिया था। मल्ली के पास दो बम भी बरामद किए गए थे। प्रयागराज पुलिस के मुताबिक मल्ली अतीक गैंग के टॉप-10 अपराधियों में शामिल है। मल्ली के खिलाफ प्रॉपर्टी डीलर जैद से रंगदारी मांगने समेत कई मुकदमे भी दर्ज हैं, जिनमें कुछ हत्या के मामले भी हैं।
विज्ञापन


गुड्डू ने सिखाया बम बनाना
मल्ली को गुड्डू मुस्लिम ने बम बनाना सिखाया था। गुड्डू की तरह मल्ली की प्रयागराज में बमबाज के रूप में पहचान होने लगी थी। उमेश पाल हत्याकांड के बाद जब पुलिस ने मल्ली की तलाश शुरू की तो वह रातोंरात फरार होने में कामयाब हो गया। उसके गुड्डू मुस्लिम के साथ होने की संभावना से भी अधिकारी इंकार नहीं कर रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी से अतीक गिरोह से जुड़े कई अहम राज पता लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश की हत्या के बाद गया था गुजरात
जांच में ये भी सामने आया है कि 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद मल्ली गुजरात गया था और साबरमती जेल के पास ठिकाना बनाया था। इससे पहले वह अतीक के कहने पर हरियाणा के एक माफिया से भी मिलने गया था। एसटीएफ को शक है कि उमेश पाल हत्याकांड के शूटराें को पनाह देने के लिए अतीक ने हरियाणा के माफिया से मदद लेने के लिए मल्ली को भेजा था।


सऊदी अरब में रहते हैं गुड्डू के तीन रिश्तेदार
जांच में सामने आया है कि गुड्डू मुस्लिम के तीन रिश्तेदार सऊदी अरब में रहते हैं। इनमें गुड्डू का भाई मोहम्मद असलम, भांजी साहिबा और भांजा ताबिश शामिल है। वहीं, गुड्डू के आर्थिक मददगारों में मुकेश श्रीवास्तव के अलावा कटरा निवासी अशरफ उर्फ अख्तर का नाम भी शामिल है। पुलिस रिकॉर्ड में गुड्डू मुस्लिम को भी सपा से जुड़ा बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed