फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stf involved in parcel blast

पार्सल विस्फोट मामले की जांच में लगी एसटीएफ

Mon, 30 Sep 2013 01:19 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 30 Sep 2013 01:19 AM IST
विज्ञापन
stf involved in parcel blast

वाराणसी से इलाहाबाद भेजे गए पार्सल बम मामले की जांच में एसटीएफ भी लगा दी गई है।

विज्ञापन


हालांकि, एसटीएफ को जांच से जोड़े जाने की अभी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। अभी तक स्थानीय पुलिस के साथ एटीएस ने जांच में जुटी थी।

इलाहाबाद के कीडगंज के एक पते पर शनिवार को पहुंचे एक पार्सल को खोलते ही विस्फोट हो गया था। खबर लगते ही पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए।

इसके बाद जांच शुरू हो गई है कि पार्सल किसने और क्यों भेजा। पार्सल में इमरजेंसी लाइट थी, जिसे जलाने की कोशिश करते ही विस्फोट हो गया था।

धमाके में दो लोग घायल हुए थे। एटीएस की पूर्वांचल इकाई ने विस्फोट के बाद मौके पर पहुंच कर विस्फोटक के प्रकार की पड़ताल की थी।

अभी तक धमाके के पीछे के कारणों की जानकारी न मिलने के कारण जांच से एसटीएफ को भी जोड़ दिया गया है।

जांच एजेंसियों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारियों से पार्सल बुक कराने वाले के बारे में पूछताछ की लेकिन कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

गौरतलब है कि प्रकरण की जांच करने के लिए लखनऊ मुख्यालय से भी जांच अधिकारी शनिवार को इलाहाबाद पहुंचे थे।

इस बीच इलाहाबाद पुलिस ने यह अंदेशा जता दिया है कि शायद इमरजेंसी लाइट की बैटरी में ही किसी तकनीकी खामी से विस्फोट हो गया था। किसी ने इसमें सर्किट या बम नहीं लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed