फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF caught another accused of looting bookkeeper in Lucknow he had reward of 25 thousand rupees on his head

UP News: लखनऊ में मुनीम से लूट के एक और आरोपी को एसटीएफ ने दबोचा, 25 हजार का इनामी था; दिनदहाड़े हुई थी वारदात

Thu, 10 Apr 2025 08:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Apr 2025 08:36 PM IST
सार

लखनऊ में मुनीम से लूट के एक और आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। इस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया गया था। इससे पहले आरोपी हत्या के मामले में करीब चार साल नैनी जेल में बंद था। 

विज्ञापन
STF caught another accused of looting bookkeeper in Lucknow he had reward of 25 thousand rupees on his head
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजधानी लखनऊ के विकासनगर में बुलियन व्यापारी के मुनीम से हुई लूट के मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपी विपिन यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। विपिन प्रयागराज के जोंधवल तेलियरगंज का रहने वाला है। आरोपी को एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को टेढ़ीपुलिया के पास से दबोच लिया।

विज्ञापन


एसटीएफ ने बुधवार को एक अन्य आरोपी वैभव सिंह को पीजीआई इलाके से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। लूट की साजिश व्यापारी के ड्राइवर प्रेम बहादुर सिंह ने रची थी। वारदात में उसके साथी सोनेंद्र सिंह व गौरव मिश्रा को 30 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


इसके अलावा सात अप्रैल को एक लाख के इनामी सुशील मिश्र को भी पकड़ा गया था। विपिन पर 25 हजार का इनाम घोषित कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। डिप्टी एसपी डीके शाही के मुताबिक विपिन के लखनऊ आने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम गठित कर उसे टेढ़ी पुलिया चौराहे से पकड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के मामले में करीब चार साल नैनी जेल में बंद था आरोपी

पूछताछ में विपिन ने बताया कि वर्ष 2018 में वसीम रजा की हत्या करने के मामले में वह करीब चार साल नैनी जेल में बंद था। जेल में रहने के दौरान उसकी दोस्ती सुशील मिश्रा उर्फ रज्जन, अनुज मौर्या, मोहित यादव और सतीश सिंह से हुई थी। जेल से छूटने के बाद पैसों के लिए किसी बड़ी लूट की योजना बना रहा था। इसी दौरान सुशील मिश्र ने विपिन से संपर्क व्यापारी के मुनीम से लूट के लिए संपर्क किया था। विपिन ने ही अनुज मौर्या, सतीश सिंह, मोहित कुमार को इस घटना के लिए तैयार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed