फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stf arrested three people doing fraud in bank

चेकों की क्लोनिंग कर निकाल लेते थे खातों से पैसा, इस तरह चढ़े एसटीएफ के हत्थे

Fri, 07 Dec 2018 09:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Dec 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
stf arrested three people doing fraud in bank
एसटीएफ के हत्थे चढ़े जालसाज

चेकों की क्लोनिंग कर खाताधारकों के खातों से हजारों व लाखों उड़ाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमे एक आरोपी भारतीय स्टेट बैंक का कर्मचारी है। एसटीएफ को इस मामले में एक बैंककर्मी समेत तीन अन्य का तलाश है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों से अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि जालसाजों की कुछ और बैंक कर्मियों से मिलीभगत थी, जिनके सहयोग से जालसाजी की जाती थी। एसटीएफ के अधिकारियों को अंदेशा है कि पिछले एक अरसे में यह जालसाज विभिन्न बैंकों से धोखाधड़ी कर एक करोड़ से अधिक की रकम हड़प चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 14,80,000 रुपए और कई बैंकों के क्लोन चेक व अन्य दस्तावेज बरामद हुए।
विज्ञापन


एसटीएफ को मिली थी शिकायत
एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से बैंकों में खाताधारकों के खातों से करम हड़पे जाने की शिकायत आ रही थी। इससे एक ओर पीड़ितों को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा था और दूसरी ओर राष्ट्रीयकृत व प्राइवेट बैंकों के प्रति विश्वास में कमी आ रही थी। इसकी जानकारी होने पर एसटीएफ ने इन ऐसे मामलों की पड़ताल शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले पकड़ा गया स्टेट बैंक कर्मी

जालसाजी का मामलों की तह तक पहुंचने की कोशिश में एसटीएफ की गिरफ्त में सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक का एक कर्मचारी आया। एसटीएफ के इंसपेक्टर राजेश चंद्र त्रिपाठी और सब इंसपेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार राय हमीरपुर जिले में भारतीय स्टेट बैंक की बसेला शाखा में सहायक के पद पर तैनात अजय सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उगल दिया राज
एसटीएफ के चंगुल में आए इस बैंक कर्मी ने पहले तो जांच अधिकारियों को भ्रमित करने की कोशिश की पर बाद में उसने सारे राज उगल दिए। अजय ने स्वीकार किया कि उसके गिरोह का सरगना आदित्य शुक्ला है जो कानपुर नगर में साकेतनगर स्थित मां सरस्वती अपार्टमेंट के आवास नंबर 103 में रहता है। उसने बताया कि आदित्य के कहने पर उसे विभिन्न खाता धारकों के खातों में जमा रकम और अंतिम भुगतान चेक की सिरीज संख्या की जानकारी दे दी जाती थी। उसके बाद वह उन खाताधारकों के फर्जी चेक (क्लोन) तैयार कर उन खातों से रकम निकलवा लेता था। 

अजय से पूछताछ के बाद शुरू हुई

एसएसपी ने बताया कि अरोपी अजय से पूछताछ में सामने आई जानकारी पर एसटीएफ के इंसपेक्टर विमल गौतम और बिजेंद्र शर्मा को आदित्य शुक्ला की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी गई थी। इनकी टीम ने कानपुर के फजलगंज इलाके में कबाड़ी मार्केट चौराहा के पास से आदित्य व उसके एक साथी जगदीप मिश्रा को दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed