फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   steel bridge construction for lucknow metro

जानें, क्यों बन रहा है मेट्रो के लिए स्टील का पुल

Mon, 27 Jun 2016 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Jun 2016 02:35 PM IST
विज्ञापन
steel bridge construction for lucknow metro
अवध चौराहे पर बन रहा स्टील का पुल - फोटो : amar ujala

लखनऊ की मेट्रो अपने निर्माण के बीच तकनीकी रूप से नए प्रयोग भी कर रही है। अवध चौराहे पर ट्रैफिक संचालन में कोई बाधा न आए, इसके लिए यहां 60 मीटर लंबा स्टील का पुल (स्पेशल स्पैन) बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


इसका 50 प्रतिशत तक काम भी लखनऊ मेट्रो ने अवध चौराहे पर पूरा करा दिया है। जुलाई तक यह पुल अवध चौराहे पर मेट्रो रूट को कनेक्ट कर देगा। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि अवध चौराहे की चौड़ाई अधिक है। ऐसे में यहां ठीक बीच में एक पिलर खड़ा करने की जरूरत पड़ रही थी। इससे आने वाले सालों में ट्रैफिक बाधा बनी रहती। 
विज्ञापन


इसके अलावा चौराहा के ठीक बीच में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भी इस काम के बीच में आ रही थी। इस समस्या को खत्म करने के लिए चौराहे पर स्पेशल स्पान की योजना बनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस स्टील के पुल को यहां लगाने का काम करीब 50 प्रतिशत से अधिक पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस स्पेशल स्पैन की लागत यू-गर्डर और पीयर कैप पर बने रूट से करीब दो-तीन गुना अधिक है।

इसकी लाइफ होगी 100 साल से अधिक

steel bridge construction for lucknow metro
स्टील का पुल - फोटो : amar ujala

इसके उलट इसकी लाइफ 100 साल से अधिक होगी। इसकी वजह इसको स्टील से बनवाया जाना है। अवध चौराहा पर कानपुर रोड के अलावा वीआईपी रोड और पारा की तरफ से आने वाले ट्रैफिक का दबाव पूरे दिन रहता है।

ऐसे में इस स्टील के पुल का तैयार करने का काम तड़के सुबह ही किया जाता है, इससे ट्रैफिक बाधित नहीं होता। यहां ट्रैफिक को बंद भी नहीं करना पड़ रहा है। आने वाले समय में भी चौराहा पर पिलर नहीं होने से ट्रैफिक बाधित नहीं होगा।

करीब 460 मीट्रिक टन वजन का स्टील का यह पुल अंबाला की एक स्टील फैक्ट्री में रेलवे के लिए काम करने वाली कंपनी एचएमएम इंफ्रा ने बनाया है। इसकी टेस्टिंग भी वहीं की गई। इसके बाद पुल को वहां खोलने के बाद लखनऊ भेज दिया गया। यहां इसे दोबारा से मेट्रो रूट पर लगाया जा रहा है।

लापरवाही की वजह से आलमबाग बस अड्डे पर ढही क्रॉसआर्म को अब तोड़कर दोबारा बनाने पर काम शुरू हो गया है। पिछले महीने एक हादसे में आधी क्रॉसआर्म ढह गई थी। इसमें तीन लोग घायल भी हुए। इस क्रॉसआर्म को पूरा तोड़कर दोबारा बनाने के लिए एमडी कुमार केशव ने आदेश दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed