फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Staying up late at night keeps aging prematurelyStaying up late at night keeps aging prematurely

Lucknow News: समय से पहले बूढ़ा बना रहा देर रात तक जागना

Mon, 11 Nov 2024 03:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Staying up late at night keeps aging prematurelyStaying up late at night keeps aging prematurely

विज्ञापन



लखनऊ। आगरा के डॉ. पीके माहेश्वरी के मुताबिक देर रात तक जागना आपको समय से पहले बूढ़ा बना देता है। ऐसे में सही समय पर सोना और जागना दोनों ही जरूरी है। वे रविवार को पीजीआई में आयोजित न्यूरोकॉन कार्यक्रम में बोल रहे थे।



डॉ. पीके माहेश्वरी ने कहा, सभी प्राणी यहां तक कि पेड़-पौधों में भी 24 घंटे की एक प्रक्रिया चलती है। इससे वे रीचार्ज होते हैं। प्रकृति से हमारे शरीर को ऐसे बनाया है कि हम रात में सोकर दिन में जागते हैं। इस नियम को तोड़ने के नुकसान उठाने पड़ते हैं। पेट, अल्जाइमर और पार्किंसन जैसे रोगों की भी मुख्य वजह देर रात तक जागना हो सकता है।
विज्ञापन


कैंसर के मामलों में दोबारा ट्यूमर होने की आशंका



सैफई मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जन प्रो. फहीम ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर के 10 से 15 फीसदी मामलों में कैंसर नहीं होता है। इन मरीजों की सर्जरी के बाद दोबारा कैंसर की आशंका नहीं रहती है। वहीं, कैंसर वाले ट्यूमर में दोबारा ट्यूमर होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंसन के 70 फीसदी मामलों में असरदायक है दवा

उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. रमाकांत यादव के मुताबिक पार्किंसन के 70 फीसदी मामलों में दवाई कारगर होती है। पार्किंसन सेंट्रल नर्वस सिस्टम (केंद्रीय तंत्रिका तंत्र) की बीमारी है। दिमाग में तंत्रिका कोशिका को नुकसान होने से डोपामाइन का स्तर गिर जाता है। इसमें कंपकंपी भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed