फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   statue of elephant theft from ambedkar park

Ambedkar park: अंबेडकर पार्क से चोरी हुई हाथी की मूर्ति, दो साल पहले भी ऐसा होने पर शुरू हुई थी गिनती

Thu, 28 Jul 2022 12:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 12:34 PM IST
सार

अंबेडकरनगर पार्क से हाथी की मूर्ति चोरी हो गई है। मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। दो साल पहले भी इस तरह की घटना हुई थी जिसके बाद से हाथियों की गिनती करवाई जा रही है।

विज्ञापन
statue of elephant theft from ambedkar park
- फोटो : amar ujala

विस्तार

गौतमपल्ली इलाके में स्थित अंबेडकर पार्क से हाथी की मूर्ति चोरी हो गई। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात नियाज अहमद ने स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली एसएस भदौरिया के मुताबिक, जिस जगह से हाथी की मूर्ति चोरी हुई थी। उस मूर्ति का वजन लगभग दो से तीन किलो होगा। जबकि वहां पर सुरक्षाकर्मियों के अलावा कोई भी व्यक्ति नहीं जा सकता है।

विज्ञापन


ऐसे में चोरी के बाद से वहां पर तैनात कर्मचारियों से लेकर सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। कहा कि दो साल पहले भी इसी तरह की चोरी हुई थी, तो हाथियों की गिनती शुरू हो गई थी। उसके बाद स्थिति फिर वैसी ही हो गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


हाईटेक सुरक्षा के बाद भी कैसे हुई चोरी
1090 चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क के इस फौव्वारे में हाथियों की छोटी-बड़ी कई मूर्तियां लगी हैं। चौराहे पर हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था है। हर तरफ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी है। वहीं पार्क की सुरक्षा के लिए दर्जन भर सुरक्षाकर्मी लगातार मुस्तैद रहते हैं। वहीं पार्क के प्रवेश द्वार पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। रोज दोनों समय हाथियों के मूर्ति की गिनती की जाती है जिसका रिकॉर्ड उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में चोरी होना अपने आप में बड़ा सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed