{"_id":"65874797cc4c8d73d4003928","slug":"station-masters-wife-found-hanging-lucknow-news-c-13-lko1012-544470-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फंदे पर लटकी मिली स्टेशन मास्टर की पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फंदे पर लटकी मिली स्टेशन मास्टर की पत्नी
Sun, 24 Dec 2023 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर के आजादनगर निवासी रेलवे के स्टेशन मास्टर की पत्नी का शव शनिवार शाम घर में फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई ने बहनोई व उसकी मां पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
पारा के बुद्धेश्वर की रहने वाली प्रतिभा मिश्रा (28) की शादी 19 दिसंबर 2015 कृष्णानगर के आजादनगर निवासी रेलवे में स्टेशन मास्टर राहुल मिश्र से हुई थी। उनके दो बेटियां हैं। राहुल मौजूदा समय में आलमनगर रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं। शनिवार शाम प्रतिभा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रतिभा के पड़ोसियों से खबर पाकर मायके वाले पहुंचे तो शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई।
प्रतिभा के भाई ऋषि व मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा देकर किसी तरह मायके वालों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ऋषि की तहरीर पर पुलिस ने पति राहुल और उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रतिभा ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन
कृष्णानगर इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चलेगी। फिर उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।