फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Statement of student who lodged FIR of rape against ASP recorded

Lucknow News: एएसपी पर दुष्कर्म की एफआईआर कराने वाली छात्रा के बयान दर्ज

Mon, 08 Jan 2024 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Statement of student who lodged FIR of rape against ASP recorded
लखनऊ। एएसपी राहुल श्रीवास्तव पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराने वाली छात्रा के विवेचक ने बयान दर्ज कर लिए हैं। छात्रा ने एफआईआर के सभी आरोपों को अपने बयान में दोहराया है। अब पुलिस छात्रा का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान कराएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई करेगी। केस के विवेचक ने मामले में साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


एटीएस में तैनात एएसपी राहुल श्रीवास्तव वर्तमान में पुलिस मुख्यालय से संबद्ध हैं और यूपी पुलिस की सोशल मीडिया सेल के प्रभारी हैं। एक छात्रा ने शुक्रवार रात गोमतीनगर विस्तार थाने में राहुल पर दुष्कर्म व गर्भपात कराने की एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में राहुल की पत्नी मानिनी श्रीवास्तव और उनके दोस्त सतीश, विक्रम, सिद्धार्थ व सौरभ को भी आरोपी बनाया गया है। इन पांचों लोगों पर दबाव बनाने व धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने एफआईआर में जो आरोप लगाए हैं, उन्हीं के बारे में पूरी जानकारी बयान में दी है। कुछ साक्ष्य भी दिए हैं। रविवार को अवकाश होने की वजह से पीड़िता के कोर्ट में कलमबंद बयान नहीं हो सके। न ही मेडिकल कराया जा सका। सोमवार को पुलिस पीड़िता का मेडिकल करा सकती है। इसके बाद कोर्ट में बयान कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed