{"_id":"6654c849aa7ecb886d02bf55","slug":"state-tax-department-will-be-very-active-after-5-june-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 5 जून के बाद फिर मुस्तैद होगा राज्य कर विभाग, पुलिसकर्मियों को रिपोर्ट करने का आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 5 जून के बाद फिर मुस्तैद होगा राज्य कर विभाग, पुलिसकर्मियों को रिपोर्ट करने का आदेश जारी
Tue, 28 May 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 28 May 2024 12:02 AM IST
सार
पिछले वित्त वर्ष में राज्य कर विभाग को 1.5 लाख करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए राज्य कर विभाग ने पहली बार एक लाख करोड़ से ज्यादा का राजस्व प्राप्त करने की उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव की वजह से करीब ढाई महीने से सुस्त पड़ा राज्य कर विभाग पांच जून से फिर मुस्तैद हो जाएगा। चुनाव ड्यूटी में गए विभाग के 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को रिपोर्ट करने के आदेश दे दिए गए हैं। बैच और नेम प्लेट के साथ पूरी वर्दी में एक-एक पुलिसकर्मी पांच जून को सचल दल और एसआईबी विंग को ज्वाॅइन कर लेंगे। इसी के साथ जांच अभियान पुन: तेज हो जाएगा।
विज्ञापन
विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी पुलिसकर्मी पांच जून को अपनी विंग और अधिकारियों को रिपोर्ट करें। सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले राज्य कर विभाग को 1.56 लाख करोड़ का लक्ष्य दिया गया है। पहली तिमाही के दो महीने चुनाव में चले गए। हालांकि इसके बावजूद विभाग ने पिछले अप्रैल की तुलना में इस बार 800 करोड़ रुपये का ज्यादा राजस्व दिया।
विज्ञापन
पिछले वित्त वर्ष में राज्य कर विभाग को 1.5 लाख करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए राज्य कर विभाग ने पहली बार एक लाख करोड़ से ज्यादा का राजस्व प्राप्त करने की उपलब्धि हासिल की थी। विभाग पहले की तुलना में ज्यादा तकनीकी टूल्स की मदद लेगा। एआई और डाटा एनालिसिस से मिली सफलता को देखते हुए इस पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। अधिकारियों को लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन